menu-icon
India Daily

'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला रिव्यू आउट, जानें यामी गौतम ने पति आदित्य धर की फिल्म को देखकर क्या कहा?

यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' देखने के बाद अपनी पहला रिएक्शन दिया है. 19 मार्च को रिलीज होने वाली और यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से टकराने वाली इस फिल्म के बारे में उन्होंने कहा- 'मैं बहुत भावुक हो गई थी.'

antima
Edited By: Antima Pal
'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला रिव्यू आउट, जानें यामी गौतम ने पति आदित्य धर की फिल्म को देखकर क्या कहा?
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में अपने पति और डायरेक्टर आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' देखी है. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है और यह साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस क्लैश में से एक होगी, जहां यह यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से टकराएगी. 

'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला रिव्यू आउट

यामी ने फिल्म देखने के बाद अपना पहला रिएक्शन शेयर किया, जो काफी इमोशनल और उत्साह भरा था.एक इंटरव्यू में यामी से जब 19 मार्च को उनकी कोई फिल्म रिलीज होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'धुरंधर' से जुड़ी कोई भी जानकारी सिर्फ आदित्य धर ही दे सकते हैं. फिर उन्होंने फिल्म के बारे में खुलकर बात की. 

यामी ने कहा- 'मैंने पहले ही धुरंधर 2 देख ली है. यह बियॉन्ड एक्स्ट्राऑर्डिनरी है. मैं सच में बहुत इमोशनल हो गई थी.' उन्होंने बताया कि फिल्म देखने के बाद उन्हें उसी दिन फ्लाइट पकड़नी थी, इसलिए वे आदित्य से तुरंत कुछ कह नहीं पाईं. लेकिन उसके बाद उनका मन कुछ और नहीं कर पा रहा था. 'मुझे एक स्क्रिप्ट पढ़नी थी, लेकिन मैं पढ़ नहीं पाई। कुछ देखना था, लेकिन नहीं देख पाई. मैं बस बाहर सुंदर सनसेट देख रही थी और सोच रही थी कि फ्लाइट लैंड होने पर आदित्य से क्या कहूंगी. मैं अपने फीलिंग्स को जस्टिफाई करना चाहती थी कि मैंने क्या महसूस किया.'

'इस फिल्म के लिए अपनी जिंदगी का पूरा प्रयास लगा दिया'

यामी ने आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा- 'आदित्य अपने ऑडियंस और देश से बहुत प्यार करते हैं. उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी जिंदगी का पूरा प्रयास लगा दिया है. 'धुरंधर 2' एक ऐसी एक्सपीरियंस होगी जिसे दर्शक कभी नहीं भूल पाएंगे.' फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, साथ ही अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. यामी के कैमियो की भी काफी चर्चा है, हालांकि उन्होंने इसे कन्फर्म नहीं किया. लेकिन 19 मार्च को वे भी सिनेमाघरों में 'इंपॉर्टेंट अपॉइंटमेंट' की बात कहकर हिंट दे चुकी हैं. 

19 मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस

पहली फिल्म 'धुरंधर' ने 2025 में जबरदस्त कमाई की थी और अब सीक्वल से भी बड़ी उम्मीदें हैं. यामी का यह इमोशनल रिव्यू फिल्म की हाइप को और बढ़ा रहा है. दर्शक 19 मार्च का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं, जहां यह स्पाई एक्शन थ्रिलर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है.