menu-icon
India Daily

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा धुरंधर का 'कहर', दूसरे शनिवार भी रणवीर सिंह की फिल्म ने की जबरदस्त कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. दूसरे शनिवार को 53 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री से सिर्फ कुछ कदम दूर पहुंच गई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा धुरंधर का 'कहर', दूसरे शनिवार भी रणवीर सिंह की फिल्म ने की जबरदस्त कमाई
Courtesy: Social Media

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के नौवें दिन फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को 53 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. यह आंकड़ा इसके ओपनिंग शनिवार से भी ज्यादा बताया जा रहा है.

धुरंधर की कमाई जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उससे यह साफ हो गया है कि फिल्म जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, आठवें दिन तक फिल्म का कुल कलेक्शन 292.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका था. नौवें दिन की कमाई जोड़ने के बाद यह आंकड़ा 300 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गया है.

धुरंधर ने भरपूर उठाया विकेंड का फायदा

धुरंधर ने पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली थी. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई है. वीकडेज में स्थिर कमाई के बाद दूसरे वीकेंड पर आई तेजी ने यह साफ कर दिया है कि दर्शकों का भरोसा फिल्म पर बना हुआ है.

  • पहला दिन 28 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन 32 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन 43 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन 43 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन 27 करोड़ रुपये
  • छठा दिन 27 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन 27 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन 32.5 करोड़ रुपये
  • नौवां दिन 53 करोड़ रुपये अनुमानित

कुल कलेक्शन 292.75 करोड़ रुपये अनुमानित

सिनेमाघरों में जोड़े गए एक्स्ट्रा शो

फिल्म की जबरदस्त मांग को देखते हुए कई शहरों में एक्स्ट्रा शो जोड़े गए हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, मुंबई के सिनेमाघरों में धुरंधर अब चौबीसों घंटे दिखाई जा रही है. सुबह और शाम के शो के अलावा आधी रात के बाद भी कई नए शो शुरू किए गए हैं.

मुंबई में 12.45 AM, 12.50 AM, 1.25 AM, 2.10 AM, 2.30 AM, 3.00 AM, 3.30 AM, 3.35 AM, 4.05 AM और 4.10 AM के शो जोड़े गए हैं. वहीं पुणे में भी रात 12.20 AM का एक नया शो शुरू किया गया है. यह दिखाता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में किस स्तर का क्रेज बना हुआ है.

धुरंधर की कहानी ने जीते दिल

धुरंधर की कहानी हमजा अली मजारी के इर्द गिर्द घूमती है. वह एक रहस्यमयी युवक है, जो रहमान डकैत के गैंग में शामिल होता है. लेकिन उसकी एंट्री किसी आम मकसद के लिए नहीं होती. वह एक प्रभावशाली पाकिस्तानी राजनेता की बेटी से शादी करता है और धीरे धीरे यह खुलासा होता है कि वह भारत का जासूस है.

फिल्म में अंडरवर्ल्ड, जासूसी और राजनीतिक साजिशों को बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. यही वजह है कि दर्शक फिल्म से जुड़ पा रहे हैं. कहानी में लगातार आने वाले ट्विस्ट दर्शकों को सीट से बांधे रखते हैं और फिल्म की रीवॉच वैल्यू भी बढ़ा देते हैं.