menu-icon
India Daily

धुरंधर 2 ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान, रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड; अब किससे है असली टक्कर

धुरंधर 2 ने सिर्फ 9 दिनों में 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और अब इसका लक्ष्य टॉप कमाई वाली फिल्मों में जगह बनाना है.

babli
Edited By: Babli Rautela
धुरंधर 2 ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान, रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड; अब किससे है असली टक्कर
Courtesy: Social Media

मुंबई: धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि हर कोई इसकी कमाई देखकर हैरान है. रणवीर सिंह की इस जासूसी फिल्म ने सिर्फ 9 दिनों में दुनिया भर में 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि इतने बड़े कलेक्शन के बावजूद फिल्म अभी तक भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल नहीं हो पाई है.  

दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन फिल्म ने भारत में 41.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. यह पिछले दिन के मुकाबले करीब 32 प्रतिशत कम है, लेकिन फिर भी आंकड़े मजबूत हैं. अब तक फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 715.72 करोड़ हो चुका है. वहीं घरेलू ग्रॉस 854.99 करोड़ पहुंच गया है. विदेशों में फिल्म ने 274 करोड़ कमाए हैं. इस तरह कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1128.99 करोड़ हो गया है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है.

धुरंधर 2 ने 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर की धांसू कमाई

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी लगातार कमाई है. ओपनिंग से लेकर अब तक हर दिन फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है. पहले दिन से ही फिल्म ने 100 करोड़ के आसपास की कमाई करके संकेत दे दिया था कि यह लंबी रेस का घोड़ा है. पहले हफ्ते में ही 624 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करना अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है. दूसरे हफ्ते में गिरावट के बावजूद फिल्म की रफ्तार बनी हुई है, जो इसकी सफलता की सबसे बड़ी वजह है.

इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

धुरंधर 2 ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इसमें कल्कि 2898 एडी और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर शामिल हैं. हालांकि अभी भी फिल्म के सामने बड़ी चुनौती है. इसे जवान और आरआरआर जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ना होगा. सबसे बड़ा टारगेट इसकी पहली फिल्म धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ना है, जिसने 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

फिल्म की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा हिंदी वर्जन से आया है. 9वें दिन हिंदी में 37.50 करोड़ का कलेक्शन हुआ. दूसरी भाषाओं में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन असली ताकत हिंदी दर्शकों से ही मिल रही है. इससे साफ है कि फिल्म का कनेक्शन मास ऑडियंस के साथ मजबूत बना हुआ है.