menu-icon
India Daily

IPL 2026, RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में आज रात होगा हाई-स्कोरिंग महायुद्ध, हेड टू हेड, मौसम अपडेट, पिच रिपोर्ट- यहां जानें A to Z जानकारी

आज से इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का श्रीगणेश होने जा रहा है. शनिवार से शुरु हो रहे इस लीग का ओपनिंग मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026, RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में आज रात होगा हाई-स्कोरिंग महायुद्ध, हेड टू हेड, मौसम अपडेट, पिच रिपोर्ट- यहां जानें A to Z जानकारी
Courtesy: ANI

बेंगलुरु: आज से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण का श्रीगणेश होने जा रहा है. शनिवार से शुरु हो रहे इस लीग का ओपनिंग मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम के 7:30 बजे शुरु होगा. 

जहां एक ओर RCB की जर्सी में विराट कोहली की वापसी सुर्खियों में छाई रहेगी, वहीं वहीं दूसरी ओर SRH के आक्रामक बल्लेबाज भी मैच में जान डालने की पूरी कोशिश करेंगे. इस सीजन के शुरुआती मैच में एसआरएच का नेतृत्व भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन करेंगे. देखना दिलचस्प होगा कि उनकी कप्तानी में टीम कैसा प्रदर्शन करेगी.

ट्रेविस-अभिषेक की पावर हिटिंग जोड़ी पर होगी फैंस कि निगाहें

लीग के शुरु होते एक बार फिर से SRH की सलामी जोड़ी पर सबकी निगाहें होंगी. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की तूफानी जोड़ी ने अपनी पावर हिटिंग से गेंदबाजों को परेशान कर रखा है. इसके साथ ही, कार्यकारी कप्तान ईशान किशन भी तीसरे पायदान पर मौजूद हैं, जो अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं. 

हेड और अभिषेक ने 2024 में लखनऊ के खिलाफ महज 30 गेंदों में संयुक्त शतक बनाया था और पावरप्ले में चार बार 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की थी. तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या SRH की ये जोड़ी इस सीजन भी अपना वही जलवा बिखेरने में सफल हो पाती है या नहीं. 

RCB vs SRH हेड टू हेड

अब अगर दोनों टीमों के आंकड़ों पर एक नजर डाले तो अब दोनों टीमों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिनमें किंग कोहली की आरसीबी ने 11 मैच जीत दर्ज की है तो वहीं एसआरएच ने 13 मैच में बाजी मारी है. इसके अलावा 2 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला.

आंकड़ो के आधार पर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में कौन सी टीम बाजी मारेगी. 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

एम. चिन्नास्वामी पिच सपाट, उछाल भरी और तेज गति वाली आउटफील्ड होने के कारण बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग मानी जाती है. यहां पर फैंस को छक्के और चौके देखने को मिलता है. हालांकि ये पिच बल्लेबाजों के लिए जितनी मददगार है उतनी ही गेंदबाजों के लिए मुश्किल. 

पहली पारी में 190 या उससे ज्यादा के औसत स्कोर के साथ एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है. दूसरी पारी में ओस फैक्टर के कारण टारगेट को चेज़ करना आसान हो सकता है. 

कुछ ऐसा होगा मौसम का मिजाज

बेंगलुरु में मैच शुरु होने से पहले वहां के मौसम के बारे में बात करें तो आज शाम मैच के समय वहां बारीश की कोई गुंजाइश नहीं है. मैच के दौरान आसमान साफ ​​रहेगा और तापमान 24°C से 28°C के बीच रहने की संभावना है. ह्यूमिडिटी  लगभग 60% रहने की उम्मीद है. 

RCB vs SRH संभावित प्लेइंग XI

RCB: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी

इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर

SRH: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, ब्रायडन कार्से/एहसान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट

इम्पैक्ट प्लेयर: सलिल अरोड़ा/क्रेन्स फुलेट्रा

Topics