menu-icon
India Daily

बाल झड़ने की वजह से फिल्मों से दूर हो गया था ये हीरो, ऐसे किया कमबैक की हीरो पर पड़ने लगे थे भारी!

अक्षय खन्ना ने धुरंधर फिल्म से ऐसा कमबैक किया कि हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना हो गया. कभी इंडस्ट्री से दूर हुए इस स्टार ने फिर साबित कर दिया कि टैलेंट ही असली पहचान होता है.

babli
Edited By: Babli Rautela
बाल झड़ने की वजह से फिल्मों से दूर हो गया था ये हीरो, ऐसे किया कमबैक की हीरो पर पड़ने लगे थे भारी!
Courtesy: Social Media

मुंबई: बॉलीवुड के शानदार एक्टर अक्षय खन्ना आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में उनके निभाए गए रहमान डकैत के किरदार ने उन्हें फिर से लाइमलाइट में ला दिया है. इस फिल्म में उनका किरदार इतना मजबूत था कि कई जगह वह हीरो पर भी भारी पड़ते नजर आए. उनकी एक्टिंग और स्टाइल को दर्शकों ने खूब पसंद किया और उनका डांस भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अक्षय खन्ना का जन्म 1975 में मशहूर एक्टर विनोद खन्ना के घर हुआ था. फिल्मी माहौल में पले बढ़े अक्षय ने बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया को करीब से देखा. उन्होंने 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र से डेव्यू किया थआ. इस फिल्म में उनके साथ उनके पिता विनोद खन्ना भी दिखाई दिए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी. लेकिन उसी साल रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर ने उनकी किस्मत में बदल दी और वह एक कामयाब एक्टर के तौर पर स्थापित हुए.

हिट फिल्मों से बनाई मजबूत पहचान

बॉर्डर के बाद अक्षय खन्ना ने कई शानदार फिल्मों में काम किया. इनमें ताल, हमराज, हंगामा और हलचल जैसी फिल्में शामिल हैं. उनकी खास बात यह रही कि उन्होंने हर तरह के किरदार निभाए और अपनी अलग पहचान बनाई. चाहे रोमांटिक रोल हो या कॉमेडी, उन्होंने हर किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया.

अक्षय खन्ना के करियर में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्हें काम मिलना कम हो गया. 2010 के बाद उनका करियर थोड़ा धीमा पड़ गया. बताया जाता है कि बाल झड़ने की समस्या के कारण उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से दूर रहना पड़ा. यही वह समय था जब इंडस्ट्री ने उनसे दूरी बना ली. इस दौरान उन्होंने कम फिल्में की और अपने काम को लेकर ज्यादा चयनात्मक हो गए. हालांकि उन्होंने इत्तेफाक जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन वह पहले जैसा असर नहीं छोड़ पाए.

धुरंधर से किया जबरदस्त कमबैक

5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर ने अक्षय खन्ना के करियर को नई दिशा दी. इस फिल्म में उनके निभाए गए विलेन के किरदार ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया. उनकी एक्टिंग को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने सराहा. कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि उन्होंने फिल्म के हीरो को भी पीछे छोड़ दिया. यही वजह है कि अब उन्हें कमबैक किंग कहा जा रहा है.