मुंबई: दक्षिण भारतीय सुपरस्टार धनुष अपनी आगामी फिल्म कारा के प्रमोशन के लिए कोयंबटूर पहुंचे तो फैंस का जबरदस्त स्वागत देखने को मिला. एयरपोर्ट से लेकर इवेंट वेन्यू तक हजारों फैंस उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े. लेकिन एक खास पल वायरल हो गया, जिसने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी.
तेलुगु प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एक महिला फैन धनुष के सामने घुटनों के बल बैठ गई और उनके पैर छूने की कोशिश की. धनुष ने तुरंत उसे रोक दिया. उन्होंने फैन से कहा कि खड़ी हो जाएं और फिर उनके साथ फोटो खिंचवाई. पूरा माहौल बहुत शांत और विनम्र तरीके से हैंडल किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.
ధనుష్ కు షాక్ ఇచ్చిన లేడీ ఫ్యాన్...
— Journalist Nishant (@NishantOpinions) April 26, 2026
సహజంగా Fanism తమిళనాడు లో Peaks అంటారు... వాళ్ళకే షాక్ ఇచ్చారు మనోళ్లు#KaraTelugu pic.twitter.com/Px0O0fWPAQ
कई यूजर्स ने धनुष की इस हरकत की तारीफ की तो कुछ ने सवाल उठाया – 'सेलिब्रिटी पूजा क्यों?' एक यूजर ने लिखा, 'अभिनेताओं को भगवान की तरह क्यों पूजा जाए, चाहे वे कितने भी पॉपुलर हों.' दूसरे ने कमेंट किया, 'लोग अभिनेताओं की पूजा क्यों शुरू कर देते हैं?' जबकि तीसरे ने पूछा, 'अभिनेताओं को भगवान मानने की क्या जरूरत है?'
धनुष को हमेशा अपनी विनम्रता के लिए जाना जाता है. इस बार भी उन्होंने फैन को सम्मान दिया लेकिन पैर छूने वाली परंपरा को रोका. कई लोग कह रहे हैं कि यह घटना सही संदेश देती है कि कलाकार भी इंसान हैं, उन्हें देवता की तरह नहीं देखा जाना चाहिए. इवेंट में एक पुरानी याद भी ताजा हुई.
धनुष को उनकी फिल्म पोल्लाधवन से जुड़ी बाइक की नंबर प्लेट भेंट की गई. उसे देखकर धनुष मुस्कुराए और बोले कि यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट थी. फैंस ने इस पल का खूब आनंद लिया. कोयंबटूर में धनुष का स्वागत देखकर लग रहा था जैसे पूरा शहर उनके लिए जाग उठा हो. एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ इतनी थी कि उन्हें मुश्किल से निकलना पड़ा. फिर भी धनुष ने सबके साथ पेशेंस से बात की और फोटो खिंचवाई.
कारा फिल्म एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है. इसमें धनुष के साथ ममिता बैजू, जयराम और सुरज वेंजरमूडू जैसे कलाकार हैं. फिल्म 30 अप्रैल 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है. धनुष की इस छोटी सी हरकत ने दिखाया कि वे अपनी फैन फॉलोइंग को सराहते हैं लेकिन सम्मान की सीमा भी समझते हैं. धनुष की विनम्रता एक बार फिर उनकी लोकप्रियता बढ़ा रही है. फैंस अब फिल्म कारा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.