menu-icon
India Daily

खतरनाक स्टंट पड़ा भारी, 'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना की पीठ पर रबर बुलेट से लगी भयंकर चोट, वायरल हुईं तस्वीरें

'खतरों के खिलाड़ी 15' के ताजा एपिसोड में एक बेहद जोखिम भरा स्टंट देखने को मिला. इस स्टंट के बाद एक्टर गौरव खन्ना की हालत देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं. सोशल मीडिया पर गौरव ने अपनी पीठ की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
खतरनाक स्टंट पड़ा भारी, 'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना की पीठ पर रबर बुलेट से लगी भयंकर चोट, वायरल हुईं तस्वीरें
Courtesy: X

Gaurav Khanna Post: रोहित शेट्टी के लोकप्रिय शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' के ताजा एपिसोड में एक बेहद जोखिम भरा स्टंट देखने को मिला. इस स्टंट के बाद एक्टर गौरव खन्ना की हालत देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं. सोशल मीडिया पर गौरव ने अपनी पीठ की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें रबर बुलेट के साफ निशान और चोटें दिख रही हैं.

'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना को लगी चोट

इस खास टास्क में गौरव खन्ना के साथ विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा और करण वाही शामिल थे. शो में इसे 'फियर फंडा' का नाम दिया गया. एलिमिनेशन के खतरे वाले कंटेस्टेंट्स के लिए यह स्टंट रखा गया था. हर टीम से दो-दो खिलाड़ियों को चुना गया. नई टीम से गौरव और शगुन जबकि पुरानी टीम से करण और विशाल ने हिस्सा लिया.

स्टंट का तरीका काफी चुनौतीपूर्ण था. चारों कंटेस्टेंट्स को एक लाइन में खड़ा होना था और उनकी पीठ शूटर की तरफ रहती थी. फिर उन पर रबर बुलेट्स दागी जातीं. जब तक दो लोग दर्द सहने में नाकाम होकर टास्क नहीं छोड़ देते, गोलीबारी जारी रहती. स्टंट से पहले गौरव ने कहा था कि पीठ पर गोलियां बहुत दर्द देंगी, लेकिन खतरों के खिलाड़ी में डर का सामना करना ही असली खेल है. करण वाही ने बताया कि उन्हें स्पाइन प्रोटेक्टर दिए गए थे, फिर भी यह अनुभव नया और कठिन था.

स्टंट के दौरान सबसे पहले शगुन शर्मा ने हार मान ली. इसके बाद गौरव खन्ना भी टास्क छोड़ने का फैसला किया. बाद में गौरव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि टीवी पर देखकर भी उन्हें दर्द महसूस हो रहा है. उन्होंने इसे अब तक का सबसे दर्दनाक अनुभव बताया और कहा कि चारों कंटेस्टेंट्स ने यह मुश्किल दौर झेला है. निशान अभी भी मौजूद हैं. उन्होंने इस पल को रिकॉर्ड करने वाले ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी का शुक्रिया भी अदा किया.

फैंस ने इन तस्वीरों को देखकर कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. कई लोगों ने पूछा कि क्या इतने खतरनाक स्टंट्स जरूरी हैं. शो में इस सीजन अविनाश मिश्रा, फरहाना भाट, शगुन शर्मा, अविका गोर, ओरहान अवत्रामणि, हर्ष गुर्जराल, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, रित्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह जैसे कई फेस नजर आ रहे हैं. गौरव खन्ना की हिम्मत की तारीफ हो रही है, लेकिन उनकी चोटों को देखकर फैंस उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.