Kangana Ranaut Video: कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया की चर्चाओं के केंद्र में आ गई हैं. अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना अक्सर अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करती हैं. हाल ही में उनके एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर खूब अटकलें लगा दीं. कई यूजर्स का मानना है कि उन्होंने बिना नाम लिए सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधा है.
विवाद की शुरुआत एक वायरल पोस्ट से हुई. उस पोस्ट में एक अज्ञात अभिनेत्री पर आरोप लगाया गया था कि वह सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान बहुत सक्रिय दिखीं, लेकिन झारखंड के छात्र आंदोलन पर चुप रहीं. पोस्ट में लिखा था कि नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक अभिनेत्री नीट विरोध में वीडियो बना रही थीं, अब चुप हैं. स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि कंगना ने इस पोस्ट को लाइक किया है.

Kangana Ranaut Post Instagram Story
इस दावे के वायरल होने के बाद कंगना ने तुरंत अपना पक्ष रखा. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में साफ कहा कि यह लाइक फेक है. उन्होंने बताया कि वे कभी किसी का बॉडी शेमिंग नहीं करतीं. लेकिन इसी स्टोरी में उन्होंने एक और बात जोड़ दी, जिसने अटकलों को और बढ़ा दिया.
कंगना ने लिखा कि उन्होंने एक अभिनेत्री को नोटिस किया है जो इन दिनों पॉकेट मार जैसी ड्रेसिंग और बातचीत करती हैं. हाफ पैंट और उल्टी कैप पहनकर वे प्रदर्शनकारियों के व्यवहार को प्रमोट कर रही हैं. कंगना ने आगे कहा कि रिश्ते में ड्रेसिंग अक्सर मन की स्थिति को दर्शाती है. अगर आपका पार्टनर आपको ऐसा महसूस करा रहा है तो खेद है. पहले आप इतनी एलिगेंट थीं, अब क्या हो गया? स्टाइलिंग में सुधार की जरूरत है तो मदद के लिए तैयार हूं.
कंगना ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तुरंत सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ दिया. सोनाक्षी की हालिया लुक और उनके पार्टनर जहीर इकबाल से जुड़ी चर्चाओं को लेकर लोग कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग कंगना के शब्दों को सोनाक्षी की स्टाइलिंग और सक्रियता पर टिप्पणी मान रहे हैं.
यह पहली बार नहीं है जब कंगना की पोस्ट्स से बॉलीवुड में चर्चाएं छिड़ जाती हैं. वे अक्सर अपने विचारों को सीधे और तीखे अंदाज में रखती हैं. इस बार भी बिना नाम लिए उनकी टिप्पणी ने सोनाक्षी के फैंस और अन्य यूजर्स के बीच बहस छेड़ दी है. कुछ लोग कंगना का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे अनावश्यक निशाना बता रहे हैं. अभी तक सोनाक्षी सिन्हा की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.