सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और फेमस यूट्यूबर कामिया जानी को तो आप सब जानते ही होंगे. कामिया जानी कई बड़े-बड़े सितारों का इंटरव्यू ले चुकी हैं. कामिया ने कुछ दिन पहले जाह्नवी कपूर का इंटरव्यू लिया था. इस दौरान कामिया उनके घर गई थीं और उन्होंने एक्ट्रेस के घर की भी झलक दिखाई थी. अब जब से कामिया जानी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का ये इंटरव्यू अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इंटरव्यू वायरल होने के बाद कामिया को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.
मुंबई के बांद्रा में स्थित एक्ट्रेस के घर पर भोजन के दौरान लिए गए इंटरव्यू में, कामिया को जाह्नवी ने कई सारी डिस भी खिलाई जिसमें उन्होंने ये भी बताया कि उनको क्या खाना पसंद है. इसके अलावा, उनके पिता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का फेवरेट खाना क्या था. जाह्नवी कपूर ने कामिया को इडली और चिकन साथ में खाने की एडवाइस दी जिसको सुनते ही एंकर चौंक गई कि ये कैसा कॉम्बिनेशन है.
Born in India, introduces herself as a travel influencer and acts like a white person 🤡
— Aditi. (@Sassy_Soul_) July 27, 2024
If she ever comes in front of me, I'll eat pasta with my hands just to irritate her.
Stop being so pretentious, please..
pic.twitter.com/sq7VK4a2tc
Kamiya Jani ने इसके बाद अपनी प्लेट में इडली और चिकन को परोसा और फिर वीडियो में कहा कि आप हमें बताइएगा कि क्या आपने इसको ट्राई किया है. जाह्नवी कपूर बताती है कि ये बोनी कपूर की फेवरेट डिश है और उनको ये काफी ज्यादा पसंद है. इसके बाद जब कामिया ने इसको खाया तो कहा कि ये टेस्ट में काफी अच्छा है लेकिन ये काफी अजीब कॉम्बिनेशन है. कामिया की ये बात यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने उनको ट्रोल कर दिया.
एक यूजर ने कहा कि आपको थोड़ी नॉलेज की जरुरत हैं क्योंकि ये साउथ इंडिया की सबसे फेमस डिश है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा भारत में जन्मी, खुद को एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर कहती है लेकिन व्यवहार एक अंग्रेज की तरह है. एक यूजर ने बताया कि ये तमिलनाडु की सबसे फेमस डिश है.