Justin Bieber: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के लाडले बेटे अनंत अंबानी जल्द राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों 12 जुलाई को शादी करने वाले है. शादी से पहले कपल की कई सारी रस्में हो गई हैं और कई होनी बाकी है. आपको बता दें कि 5 जुलाई को कपल की संगीत सेरेमनी है जिसमें कई बड़े सितारों का नाम है. इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर भी इनके संगीत में पहुंचने वाले हैं. तो आइए जानते हैं कि जस्टिन बीबर कब पहुंचेंगे इंडिया ?
इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर आज यानी गुरुवार को इंडिया पहुंच चुके है. सोशल मीडिया पर सिंगर की गाड़ियों के काफिले के वीडियोज काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. खबरों की मानें तो सिंगर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में Justin Bieber परफॉर्म करने वाले है. अब ऐसे में इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है.
7 साल बाद Justin Bieber भारत आ रहे हैं, इससे पहले सिंगर का प्लान बना था लेकिन मेडिकल इमरजेंसी के कारण ये प्लान पूरा नहीं हो पाया लेकिन अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में चार चांद लगाने को बीबर पूरी तरह से तैयार हैं.
हालांकि, जस्टिन बीबर ने इस संगीत में परफॉर्म करने के लिए 83 करोड़ रुपये लिए है. बीबर सिर्फ अंबानी परिवार के लिए ही परफॉर्म करेंगे. जस्टिन के अलावा, अडेल, ड्रेक और लाना डेल रे जैसे इंटरनेशनल सेलेब्स भी अपनी परफॉर्मेंस देंगे. राधिका मर्चेंट, लाना डेल रे की काफी बड़ी फैन हैं, ऐसे में उनको ये परफॉर्मेंस तोहफे के रूप में दिया जा रहा है. हालांकि, इन तीनों कलाकारों से अंबानी परिवार की मैनेजमेंट टीम बात करने में जुटी है ताकि वो डेट और समय फिक्स करें.