Jeans Washing Hacks: अपनी बॉडी के हिसाब से परफेक्ट जींस ढूंढना भी मुश्किल हो जाता है. अगर आप लोकल मार्केट से जींस खरीदते हैं तो फिटिंग में दिक्कत आती है और 1-2 हफ्तों में पुरानी भी दिखने लगती है. ऐसे में लोग महंगी और ब्रांडेड जींस खरीदना पसंद करते हैं. ब्रांडेड जींस आरामदायक रहती है और काफी अच्छा लुक भी आपको देता है. लेकिन क्या आपको पता है जींस को धोते वक्त कुछ गलती करने से आपकी ब्रांडेड जींस जल्दी पुरानी दिखने लग जाती है.
जींस को रोजाना धोने से वह खराब हो सकती है. डेनिम धोने के लिए साधारण डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से जींस बर्बाद हो सकती है. जींस को सीधे साइड से धोने पर वह थोड़े दिन में पुरानी दिखने लगती है. ज्यादा मात्रा में फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल आपके जींस के कपड़े को नरम कर देता है और जल्दी खराब हो जाती है. ऐसे में आप कुछ बातों का ख्याल रखते हुए जींस को जल्दी पुराने होने से बचा सकते हैं.
जींस को हर इस्तेमाल के बाद न धोएं. ऐसा कहा जाता है कि जींस जल्दी गंदी नहीं होती है. इसलिए जब तक कपड़ों पर कोई धूल, दाग या गंदगी नहीं है तब तक जींस को धोने की जरूरत नहीं है. जींस की कलर मेंटेन रखने के लिए 3 बार पहनने के बाद धोने डालें. बार-बार जींस को धोने की झंझट से बचने के लिए पहनने के बाद अपनी जींस को हवादार जगह पर सुखा सकते हैं.
जींस का धोते वक्त उसे ब्रश इतना भी नहीं रगड़े जिससे फैब्रिक नाजुक हो जाए और जल्दी फटने लगे. जींस को धोते वक्त जींस को हमेशा उल्टे साइड और ठंडे पानी से धोएं. जींस को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए कोमल डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. इसके अलावा अगर आप जींस को धोने के लिए फैब्रिक कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो कम मात्रा में करें. यह आपके जींस को जल्दी खराब कर सकता है.