मुंबई: साल 2026 बॉलीवुड में नई कहानियों और फ्रेश जोड़ियों का साल बनता नजर आ रहा है. दर्शक हमेशा नई केमिस्ट्री देखने के लिए उत्साहित रहते हैं और इस बार इंडस्ट्री ने उन्हें कई सरप्राइज दिए हैं. रोमांटिक फिल्मों में कई नई जोड़ियों का आना हमेशा दर्शकों को थिएटर तक खींचता है और इस साल भी कुछ ऐसा ही माहौल बनता दिख रहा है.
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर पहली बार फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 में साथ नजर आने वाले हैं. यह रोमांटिक कॉमेडी 24 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर खास उत्साह इसलिए भी है क्योंकि दोनों ही कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. दर्शकों को उम्मीद है कि यह जोड़ी एक नया मैजिक क्रिएट करेगी.
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने फिल्म ओ रोमियो में पहली बार साथ काम किया है. यह एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी चर्चा में बनी हुई है और दर्शक इस जोड़ी को फिर से साथ देखने की मांग कर रहे हैं.
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में नजर आए. यह फिल्म एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के बाद भी इस फिल्म की चर्चा जारी है.
राम चरण और जान्हवी कपूर फिल्म Peddi में पहली बार साथ नजर आएंगे. यह एक्शन और स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसकी रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म की रिलीज डेट जून 2026 तक टाल दी गई है, जिससे उम्मीदें और बढ़ गई हैं.
रणबीर कपूर और साई पल्लवी फिल्म रामायण में नजर आएंगे. यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 में आएगा. इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और दर्शक इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं.
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला भी जल्द एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. हालांकि फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इसका पहला लुक रिलीज होते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई थी. यह जोड़ी भी 2026 की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल हो चुकी है.
बॉलीवुड में नई जोड़ियों का आकर्षण हमेशा से खास रहा है. जब दर्शक दो नए चेहरों को साथ देखते हैं, तो उनमें एक नई फ्रेशनेस महसूस होती है. इसी वजह से मेकर्स हर साल नई जोड़ियों को पेश करते हैं, ताकि दर्शकों को कुछ नया और अलग देखने को मिले.