नई दिल्ली: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी और गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में यह जोड़ी मोहक नाहटा और दीक्षिता खुल्लर के प्री-वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत करने पहुंची. जहां गौरी ने अपने पारंपरिक साड़ी लुक से सबका दिल जीत लिया, वहीं 60 की उम्र में भी आमिर खान का डैशिंग अवतार यह साबित कर रहा था कि स्टाइल के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है.
आमिर और गौरी जब हाथों में हाथ डाले वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे. तो वहां मौजूद सभी लोगों की नजरें उन पर ठहर गईं. इस खास मौके के लिए दोनों ने एक जैसे रंगों के कपड़े पहनने के बजाय कलर को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट्स का चुनाव किया, जो एक बेहतरीन फैसला साबित हुआ. आमिर जहां ब्लैक सूट-बूट में काफी डैशिंग लग रहे थे, वहीं गौरी ने डार्क ग्रीन कलर की साड़ी के साथ भारतीय परिधान का शानदार परिचय दिया.
Aamir Khan arrived with Gauri Spratt to attend the grand pre-wedding celebration of Komal Nahta’s son#AamirKhan #GauriSpratt #KomalNahta #PreWeddingCelebration #BollywoodCelebs #StarStuddedNight #CelebrityMoments #SBBXtra #SaasBahuAurBetiyaan #SBB pic.twitter.com/5xnDuBmVOu
— SBB-Aajtak (@ATSBB) March 8, 2026Also Read
- धुरधंर 2 के बाद धुरंधर 3 भी आने वाली है! रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर वायरल पोस्ट ने किया धमाका
- 'मुझे शादी में क्यों नहीं बुलाया गया...', नन्ही फैन की शिकायत पर विजय देवरकोंडा ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, वीडियो हुआ वायरल
- 'बादशाह ने जो किया है वह माफ करने लायक नहीं है...', हरियाणा महिला आयोग ने 'टटीरी' गाने विवाद पर सिंगर को दी ये चेतावनी
आमिर खान ने इस शाम के लिए 'ऑल ब्लैक' लुक अपनाया था. उन्होंने अपनी शर्ट से लेकर टाई और जूतों तक को ब्लैक ही रखा. उनकी टाई में शाइन इफेक्ट के साथ खूबसूरत लाइनिंग पैटर्न बना हुआ था, जो उनके लुक को और भी क्लासी बना रहा था. ब्लैक चश्मा लगाकर उन्होंने अपने अवतार को फाइनल टच दिया. इस उम्र में भी उनका यह फिट और डैशिंग अवतार फैंस के बीच काफी चर्चा बटोर रहा है.
गौरी को अक्सर लोग साधारण कुर्तों या पश्चिमी परिधानों में देखते हैं. लेकिन इस बार उनका साड़ी लुक सबको प्रभावित कर गया. उन्होंने हरे रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरी बूटियों वाला रॉयल डिजाइन बना हुआ था. पत्तों जैसी ये छोटी-छोटी बूटियां साड़ी को शाही लुक दे रही थीं. इसके साथ उन्होंने लाइट ग्रीन शेड का कंट्रास्ट ब्लाउज पहना था, जिस पर बारीक एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया था.
अपने पारंपरिक लुक को निखारने के लिए गौरी ने साड़ी के साथ मैचिंग की हरी चूड़ियां पहनी थीं, जो उनकी सुंदरता को और बढ़ा रही थीं. गहनों के चुनाव में उन्होंने सादगी और क्लास का मेल रखा. उन्होंने हाथों में डायमंड रिंग्स और कानों में छोटे स्टड ईयररिंग्स पहने थे. बिना किसी भारी-भरकम गहनों के भी उनका यह एलिगेंट अंदाज काफी प्रभावशाली लग रहा था, जिससे उन्हें एक संपूर्ण और सुंदर देसी लुक मिला.
रिसेप्शन में मौजूद मेहमानों के बीच आमिर और गौरी का यह स्टाइलिश रूप सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. पारंपरिक लिबास में गौरी की खूबसूरती और आमिर के साथ उनकी ट्यूनिंग ने महफिल लूट ली. गौरी का साड़ी में यह नया अवतार उनके अब तक के सबसे बेहतरीन लुक्स में से एक माना जा रहा है. दोनों की जोड़ी ने न केवल अपने फैशन सेंस से प्रभावित किया, बल्कि अपनी शानदार केमिस्ट्री से भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.