menu-icon
India Daily

हॉलीवुड सितारों की महफिल में कहीं छिपे हैं मिर्जापुर के गुड्डू भइया, 10 सेकेंड में ढूंढ सके तो आप हैं जीनियस

इंटरनेट पर ब्लेक लाइवली के नए वोग कवर स्टोरी फोटोशूट की काफी चर्चा हो रही है. इस फोटो शूट में अली फजल भी हैं जिनको देखकर उनके फैंस हैरान हो रहे है. हालांकि, कुछ लोगों को गुड्डू भैया नहीं दिख रहे हैं. अगर आप एक नजर में तो नहीं ढूंढ़ पाएंगे और अगर आपने उनको खोज लिया तो आप काफी जीनियस हैं.

India Daily Live
हॉलीवुड सितारों की महफिल में कहीं छिपे हैं मिर्जापुर के गुड्डू भइया, 10 सेकेंड में ढूंढ सके तो आप हैं जीनियस
Courtesy: Social Media

इंटरनेट पर ब्लेक लाइवली के नए वोग कवर स्टोरी फोटोशूट की काफी चर्चा हो रही है. एक्ट्रेस ने रेट्रो लुक लिया है जिसको बाज लुहरमन ने डिजाइन किया है. इतना ही नहीं ब्लेक लाइवली ने अपने पति रयान रेनॉल्ड्स के डेडपूल और वूल्वरिन को-स्टार ह्यूग जैकमैन के साथ भी कई बेहतरीन पोज देती दिखाई दी. इस कवर मैगजीन में एक चीज खास है जो बहुत कम लोग देख पा रहे होंगे. इस फोटो में मिर्जापुर वाले गुड्डू भैया भी है जिनको आप एक नजर में तो नहीं ढूंढ़ पाएंगे और अगर आपने उनको खोज लिया तो आप काफी जीनियस हैं.

भारतीय फैंस को इस तस्वीर में ईस्टर एग भी दिख रहा है. फोटो में ब्लेक ने गोल्डन कलर की आउटफिट पहनी हुई है और वह एक कैसीनो टेबल के सामने खड़ी हैं. तस्वीर में आपको कई जाने-पहचाने चेहरे दिख रहे होंगे. इसमें से एक बॉलीवुड अभिनेता अली फजल भी दिखाई दे रहे हैं. 

वोग कवर स्टोरी पर दिखे अली फजल

अली फजल की बात करें तो उन्होंने गोल्डन कलर की शेरवानी पहन रखी है और उनकी नजरें कैसीनो टेबल की तरफ हैं. आपको बता दें कि आप यहां पर इतने सारे हॉलीवुड स्टार को देख हैरान हो रहे होंगे लेकिन अभिनेता हॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कोई अजनबी नहीं हैं क्योंकि इन्होंने हॉलीवुड में भी कई बेहतररीन फिल्मों में काम किया है. फ्यूरियस 7, विक्टोरिया एंड अब्दुल, डेथ ऑन द नाइल और कंधार जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं.

अब इस फोटोशूट को देखने के बाद यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अरे इसमें तो अपने गुड्डू भैया भी है, वहीं दूसरे ने लिखा- हमारे गुड्डू भैया का जलवा है यहां. वहीं कुछ ने ब्लेक लाइवली को भी बधाई दी.