menu-icon
India Daily

फिर एल्विश ने उड़ाया मनीषा का मजाक, बोले- दूसरों की जिंदगी की गंभीरता को नहीं समझती

Elvish Yadav: अब खुद मुंगेर की रानी ने इस पर खुलासा किया है और उन्होंने बताया कि उन्होंने एल्विश को क्यों अनफॉलो किया है.

India Daily Live
फिर एल्विश ने उड़ाया मनीषा का मजाक, बोले- दूसरों की जिंदगी की गंभीरता को नहीं समझती

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी-2 के कंटेस्टेंट रहे मनीषा रानी और एल्विश यादव के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. काफी दिनों से दोनों के बीच काफी खटपट चल रही है जिस कारण दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है. मनीषा के अनफॉलो करने के बाद 'एल्विशा' फैंस काफी दुखी है कि आखिर मनीषा ने ऐसा क्यों किया.

अब खुद मुंगेर की रानी ने इस पर खुलासा किया है और उन्होंने बताया कि उन्होंने एल्विश को क्यों अनफॉलो किया है. Manisha Rani ने बताया कि एल्विश ने उनके साथ के वीडियो में उनके साथ कोलैब करने को मना कर दिया, बल्कि उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फोटो शेयर की.

मनीषा रानी के बाद अब एल्विश ने दी सफाई

लेकिन मनीषा रानी संग तस्वीर साझा करने से इंकार कर दिया. मनीषा का कहना है जब वो वीडियो मेरे साथ का था तो आप मेरी भी फोटो लगाओ लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

मनीषा रानी के इस वीडियो के बाद एल्विश ने अब अपनी सफाई देते हुए वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने मनीषा रानी की इस हरकत को बच्चों वाली हरकत कहा है. एल्विश ने यह भी कहा कि मनीषा दूसरों की जिंदगी की गंभीरता को नहीं समझती हैं.

अपने हालिया व्लॉग में Elvish Yadav ने बताया कि जब वह कानूनी मामलों में व्यस्त चल रहे थे उस वक्त मनीषा उनको लगातार उनको अपने वीडियो की कवर फोटो चेंज करने को कह रही थी. एल्विश ने कहा कि मैंने उनको बताया था कि मैं उसको नहीं बदल सकता क्योंकि इससे वीडियो की रीच खराब होगी.