menu-icon
India Daily

'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव ने जिया शंकर को किया प्रपोज? 'एंगेज्ड सीजन 2' में वायरल हुआ वीडियो

एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अब उनकी को-होस्ट जिया शंकर के साथ 'एंगेज्ड सीजन 2' शो में एक प्रपोजल सीन वायरल हो रहा है. वीडियो में एल्विश एक घुटने पर बैठकर लाल गुलाब हाथ में लिए जिया से पूछते हैं, "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?"

antima
Edited By: Antima Pal
'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव ने जिया शंकर को किया प्रपोज? 'एंगेज्ड सीजन 2' में वायरल हुआ वीडियो
Courtesy: x

मुंबई: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अब उनकी को-होस्ट जिया शंकर के साथ 'एंगेज्ड सीजन 2' शो में एक प्रपोजल सीन वायरल हो रहा है. वीडियो में एल्विश एक घुटने पर बैठकर लाल गुलाब हाथ में लिए जिया से पूछते हैं, "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?" जवाब में जिया मुस्कुराते हुए कहती हैं, "आई लव यू एंड आई विल मैरी यू!" यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है, जिससे फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं कि क्या यह रियल प्रपोजल है या सिर्फ शो का हिस्सा?'

एंगेज्ड सीजन 2: रोंका या धोखा' जियोहॉटस्टार पर 14 फरवरी 2026 से स्ट्रीम हो रहा है. यह डेटिंग रियलिटी शो है, जहां कपल्स रिलेशनशिप चैलेंजेस फेस करते हैं और होस्ट एल्विश-जिया उन्हें गाइड करते हैं. शो में रोमांस, ड्रामा और इमोशनल मोमेंट्स भरपूर हैं. इसी शो के एक एपिसोड में यह प्रपोजल सीन आया, जिसे देखकर कई फैंस ने एल्विश-जिया को बधाई देना शुरू कर दिया. लेकिन सच्चाई कुछ और है. जिया शंकर ने पहले ही कई इंटरव्यूज में कन्फर्म किया है कि वे रिलेशनशिप में हैं.

एक बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका बॉयफ्रेंड है और दोनों परिवारों को इस बारे में पता है. प्रोमोशनल इंगेजमेंट रिंग फोटो (जिसमें एल्विश जिया का हाथ पकड़े थे) भी सिर्फ शो का प्रमोशन था, रियल नहीं. जिया ने कहा, "मेरा पार्टनर है, उसके बारे में सबको पता है. मेरे घर और उसके घर पर सब जानते हैं." उन्होंने चीटिंग को डीलब्रेकर बताया और कहा कि आज की जेनरेशन में कंपैटिबल पार्टनर मिलना मुश्किल है, लेकिन उन्हें स्पेशल कुछ मिल गया है.

एल्विश ने भी इंटरव्यू में कन्फर्म किया कि वे रिलेशनशिप में हैं और जल्द शादी करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि शादी का ऐलान सीधे फोटो के साथ करेंगे, कोई सस्पेंस नहीं. दोनों होस्ट्स ने शो में रिलेशनशिप, हार्टब्रेक और सेकंड चांस पर खुलकर बात की. जिया ने बताया कि वे पहले ब्रेकअप का दर्द झेल चुकी हैं, लेकिन अब लव को दूसरा मौका दिया है.

फैंस इस वीडियो को देखकर एक्साइटेड हैं, लेकिन ज्यादातर मानते हैं कि यह शो का ड्रामेटिक पार्ट है, रियल लाइफ प्रपोजल नहीं. शो में ऐसे टास्क्स और चैलेंजेस हैं जो व्यूअर्स को बांधे रखते हैं. देखना होगा कि आने वाले एपिसोड्स में क्या ट्विस्ट आता है. फिलहाल एल्विश और जिया का केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है, लेकिन दोनों की अपनी-अपनी लव लाइफ अलग है.