menu-icon
India Daily

'आपकी बहू Bigg Boss में जा रही है...' नीतू बिष्ट ने किया ऐसा प्रैंक, पति ने भी पकड़ लिया माथा

'लखनीत व्लॉग्स' फेम नीतू बिष्ट ने सोशल मीडिया पर Bigg Boss 20 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर जाने का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया था. हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है

babli
Edited By: Babli Rautela
'आपकी बहू Bigg Boss में जा रही है...' नीतू बिष्ट ने किया ऐसा प्रैंक, पति ने भी पकड़ लिया माथा
Courtesy: Instagram

'लखनीत व्लॉग्स' के नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर लखन अर्जुन रावत की पत्नी नीतू बिष्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ऐलान किया, जिसे सुनकर उनके फैंस के बीच हलचल मच गई. नीतू ने एक वीडियो में दावा किया कि वह सलमान खान के रियलिटी शो 'Bigg Boss 20' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने जा रही हैं.

नीतू के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की लाइन लग गई. हालांकि, कुछ समय बाद सामने आया कि Bigg Boss में जाने की यह खबर असल में एक मजेदार प्रैंक थी.

सास को बताई Bigg Boss में जाने की खबर

नीतू ने शेयर किए गए वीडियो में अपनी सास से कहा कि वह उन्हें एक अच्छी खबर देने वाली हैं. इसके बाद उन्होंने बताया कि उनकी बहू Bigg Boss में जा रही है और वह भी वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर. नीतू ने शो के होस्ट सलमान खान से मिलने को लेकर भी अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. वीडियो में परिवार के सदस्यों का रिएक्शन भी दिखाया गया. उनकी सास ने तो यह मानकर सामान तक पैक करना शुरू कर दिया कि नीतू लंबे समय के लिए घर से बाहर रहने वाली हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lakhneet Vlogs (@lakhneet_vlogss)

वीडियो सामने आने के बाद उनके फॉलोअर्स ने भी इसे सच मान लिया और कमेंट सेक्शन में नीतू को शुभकामनाएं देने लगे.

फिर सामने आया असली सच

जब नीतू के Bigg Boss में जाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी, तब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया. इस बार उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी वाइल्डकार्ड एंट्री की खबर सच नहीं है. नीतू ने वीडियो के कैप्शन में बताया कि उन्होंने सबके साथ प्रैंक किया था. इसके बाद उनके परिवार और फैंस को समझ आया कि Bigg Boss में जाने वाला ऐलान सिर्फ मजाक था.

प्रैंक का असर इतना हुआ कि नीतू के पति लखन अर्जुन रावत और उनकी मां के पास लोगों के फोन और मैसेज आने लगे. लोग नीतू के Bigg Boss में जाने को लेकर उनसे सवाल पूछने लगे. इसके बाद लखन ने मजाकिया अंदाज में नीतू से पूछा कि वह लोगों के साथ इतना मजाक क्यों करती हैं. आखिरकार नीतू ने खुद सामने आकर अपने फॉलोअर्स को बताया कि Bigg Boss 20 में उनकी वाइल्डकार्ड एंट्री की खबर सिर्फ एक प्रैंक थी. इस तरह जिस खबर को फैंस नीतू की रियलिटी शो में एंट्री समझ रहे थे, वह आखिर में मजेदार सोशल मीडिया कंटेंट साबित हुई.