Bigg Boss 19 Nomination: तान्या मित्तल से लेकर गौरव खन्ना तक, बिग बॉस के पहले ही हफ्ते में इन कंटेस्टेंट के ऊपर लटकी तलवार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' ने 24 अगस्त 2025 को धमाकेदार शुरुआत की और पहले ही हफ्ते में घर में हंगामा शुरू हो गया है. शो के नए प्रोमो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है, जिसमें पहले नॉमिनेशन के प्रोसेस में तीखी बहस और टकराव देखने को मिले. इस बार नॉमिनेशन में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, निहाल चूड़ासमा, अश्नूर कौर, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी और नतालिया जनोसजेक के नाम सामने आए हैं.

social media
Antima Pal

Bigg Boss 19 Nomination: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' ने 24 अगस्त 2025 को धमाकेदार शुरुआत की और पहले ही हफ्ते में घर में हंगामा शुरू हो गया है. शो के नए प्रोमो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है, जिसमें पहले नॉमिनेशन के प्रोसेस में तीखी बहस और टकराव देखने को मिले.

इस बार नॉमिनेशन में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, निहाल चूड़ासमा, अश्नूर कौर, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी और नतालिया जनोसजेक के नाम सामने आए हैं. यह नॉमिनेशन ड्रामा 26 अगस्त को रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा.

गौरव खन्ना, जो 'अनुपमा' और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के विजेता के रूप में मशहूर हैं और अश्नूर कौर, जो 'पटियाला बेब्स' और 'झांसी की रानी' से जानी जाती हैं, फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. तान्या मित्तल और निहाल चूड़ासमा भी अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में हैं. अब देखना यह है कि इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा.