menu-icon
India Daily

Pavitra Punia Engagement: एजाज खान से ब्रेकअप के बाद पवित्रा पुनिया ने की सगाई, खूबसूरत तस्वीरों में छिपाया मंगेतर का चेहरा

Pavitra Punia Engagement: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 फेम पवित्रा पुनिया ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई के एक बिजनेसमैन से सगाई की है. पवित्रा ने हालांकि अपने मंगेतर का चेहरा छिपाया है, जिससे फैंस के बीच जिज्ञासा और बढ़ गई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Pavitra Punia Engagement: एजाज खान से ब्रेकअप के बाद पवित्रा पुनिया ने की सगाई, खूबसूरत तस्वीरों में छिपाया मंगेतर का चेहरा
Courtesy: Instagram

Pavitra Punia Engagement: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया एक बार फिर चर्चा में हैं. एजाज खान से ब्रेकअप के बाद अब पवित्रा ने अपनी नई शुरुआत का ऐलान कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया.

पवित्रा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें साझा कीं, उनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीरों में उनका मंगेतर उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहा है, लेकिन उन्होंने उनका चेहरा छिपाया हुआ है. पवित्रा ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, 'प्यार में बंधे होने के कारण यह आधिकारिक हो गया. #पवित्रापुनिया जल्द ही मिसेज #NS बनने वाली हैं.' इस कैप्शन से साफ है कि वह अपने रिलेशन को अब पब्लिक कर चुकी हैं, लेकिन अभी मंगेतर का नाम गुप्त रखा है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by पवित्रअ पुनिया (@pavitrapunia_)

मुंबई के बिजनेसमैन हैं पवित्रा के मंगेतर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवित्रा पुनिया ने मुंबई के एक बिज़नेसमैन से सगाई की है. दोनों कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन उन्होंने इस रिश्ते को अब आधिकारिक कर दिया है. सगाई का कार्यक्रम बेहद प्राइवेट सेरेमनी में हुआ, जिसमें सिर्फ़ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल थे.

एजाज खान से हुआ था ब्रेकअप

पवित्रा पुनिया और एक्टर एजाज खान की मुलाकात बिग बॉस 14 के घर में हुई थी. दोनों के बीच गहरा रिश्ता बना और शो के बाहर भी उन्होंने लंबे समय तक डेट किया. हालांकि, कुछ महीनों पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को झटका दिया था. इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था. पवित्रा की सगाई की पोस्ट पर फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें जमकर बधाई दी है. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'Finally, she deserves all the happiness!' दूसरे ने लिखा, 'चेहरा तो दिखाइए मैम, जानने की बहुत उत्सुकता है!' पवित्रा ने फिलहाल अपने मंगेतर की पहचान उजागर नहीं की है, जिससे सोशल मीडिया पर कयासों का दौर जारी है.

एजाज खान से अलग होने के बाद पवित्रा ने अब अपनी जिंदगी में नई शुरुआत की है. उनके पोस्ट से साफ झलकता है कि वह अपने इस रिश्ते को लेकर बेहद खुश और आत्मविश्वास से भरी हैं.