menu-icon
India Daily

Bhooth Bangla OTT: थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब घर बैठे देखें अक्षय कुमार की सुपरहिट भूत बंगला, जानें कब होगी स्ट्रीम

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. प्रियदर्शन की डायरेक्टेड इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और अब दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

babli
Edited By: Babli Rautela
Bhooth Bangla OTT: थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब घर बैठे देखें अक्षय कुमार की सुपरहिट भूत बंगला, जानें कब होगी स्ट्रीम
Courtesy: Social Media

मुंबई: अक्षय कुमार के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद भूत बंगला अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब जो लोग किसी वजह से फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे, उन्हें इसे घर बैठे देखने का मौका मिलने वाला है. फिल्म की OTT रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक है.

इस दिन OTT पर रिलीज होगी भूत बंगला

भूत बंगला 12 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म की डिजिटल रिलीज की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ साझा की. अभिनेता ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए दर्शकों को इसकी OTT रिलीज के बारे में बताया. घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कई लोग फिल्म को दोबारा देखने की उत्सुकता जता रहे हैं.

थिएटर के बाद अब OTT पर होगी नई शुरुआत

भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद फिल्म को परिवारिक दर्शकों और हॉरर कॉमेडी पसंद करने वाले लोगों का अच्छा समर्थन मिला. फिल्म ने मनोरंजन, हास्य और रहस्य का ऐसा मिश्रण पेश किया जिसने इसे साल की चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया. अब नेटफ्लिक्स पर आने के बाद इसकी पहुंच और ज्यादा दर्शकों तक होने की उम्मीद है.

फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द गिर्द घूमती है जिसे अपनी दिवंगत मां की पुश्तैनी हवेली विरासत में मिलती है. वह अपनी बहन की शादी की तैयारियों के लिए उस गांव पहुंचता है जहां यह पुरानी हवेली मौजूद है. हालांकि गांव के लोग उसे लगातार एक रहस्यमयी और अमर राक्षस के बारे में चेतावनी देते हैं. इसके बाद शुरू होता है रहस्य, डर और हास्य से भरपूर घटनाओं का सिलसिला, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है. फिल्म की कहानी में हॉरर और कॉमेडी का संतुलन इसे खास बनाता है.