menu-icon
India Daily

बच्चे के जन्म के बाद जल्द होगा कैटरीना कैफ का एक्टिंग कमबैक? जानें क्या है सच?

नवंबर 2025 में पति विक्की कौशल के साथ उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. तब से कैटरीना मातृत्व का पूरा लुत्फ उठा रही हैं और ज्यादातर समय परिवार के साथ बिता रही हैं. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि कैटरीना मां बनने के बाद अपनी प्राथमिकताओं के हिसाब से रोल चुन रही हैं और ओटीटी पर काम करने में दिलचस्पी रखती हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
बच्चे के जन्म के बाद जल्द होगा कैटरीना कैफ का एक्टिंग कमबैक? जानें क्या है सच?
Courtesy: X

Katrina Kaif OTT Project: हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में खबरें चल रही थीं कि कैटरीना कैफ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कमबैक करने वाली हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बच्चे के जन्म के बाद वह 2027 के दूसरे हाफ में वापसी की तैयारी कर रही हैं और स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं. लेकिन अब इन खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया गया है.

बच्चे के जन्म कैटरीना कैफ का जल्द होगा एक्टिंग कमबैक?

सोर्स ने साफ कहा है- 'कैटरीना कैफ के एक्टिंग प्लान्स को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उनमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. ये पूरी तरह से अफवाह और अनुमान पर आधारित हैं.' सोर्स के अनुसार कैटरीना अभी कोई नई फिल्म या वेब सीरीज को लेकर कोई चर्चा नहीं कर रही हैं. कैटरीना कैफ आखिरी बार बड़े पर्दे पर मैरी क्रिसमस (2024) में विजय सेतु पति के साथ नजर आई थीं. उसके बाद उन्होंने कोई नई प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की. 

अभी परिवार के साथ समय बिता रही एक्ट्रेस

नवंबर 2025 में पति विक्की कौशल के साथ उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. तब से कैटरीना मातृत्व का पूरा लुत्फ उठा रही हैं और ज्यादातर समय परिवार के साथ बिता रही हैं. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि कैटरीना मां बनने के बाद अपनी प्राथमिकताओं के हिसाब से रोल चुन रही हैं और ओटीटी पर काम करने में दिलचस्पी रखती हैं. लेकिन इंडस्ट्री सोर्स ने इन सब दावों को सिरे से खारिज कर दिया है. 

उन्होंने कहा कि कैटरीना अभी परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पर फोकस कर रही हैं. हाल ही में कैटरीना ने सोशल मीडिया पर फैमिली वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपने पति और बच्चे के साथ नजर आईं. इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया.

फिलहाल कैटरीना पूरी तरह से पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने अभी कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है और न ही कोई स्क्रिप्ट रीडिंग चल रही है. कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं. न्यूयॉर्क, एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, धूम 3 जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस को आज भी याद किया जाता है. उनकी फिटनेस, डांस स्किल और स्क्रीन प्रेजेंस हमेशा से फैंस को पसंद आई है.