मौनी रॉय के बाद भारती सिंह भी ले रहीं पति हर्ष से तलाक? बोलीं- 'मैं साथ नहीं रह सकती...'
हालिया व्लॉग में भारती ने कहा- 'दोस्तों, मैं अब हर्ष के साथ नहीं रह सकती क्योंकि हमारे बीच दरारें आ गई हैं. मुझे बहुत इरिटेशन होने लगी है और हर्ष भी कई चीजें सह नहीं पाता.' सु
Bharti Singh-Harsh Limbachiya: एंटरटेनमेंट जगत में इन दिनों भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं. शादी को 9 साल पूरे होने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने और अलग होने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर छा गई थीं. लेकिन अब कॉमेडियन भारती सिंह ने खुद इन अफवाहों का मजेदार अंदाज में खंडन कर दिया है.
मौनी रॉय के बाद भारती सिंह भी ले रहीं पति हर्ष से तलाक?
अपने हालिया व्लॉग में भारती ने कहा- 'दोस्तों, मैं अब हर्ष के साथ नहीं रह सकती क्योंकि हमारे बीच दरारें आ गई हैं. मुझे बहुत इरिटेशन होने लगी है और हर्ष भी कई चीजें सह नहीं पाता.' सुनकर लगता है जैसे कोई गंभीर बात हो रही हो, लेकिन अगले ही पल भारती हंसते हुए बोलीं, 'ये सब बकवास है! ऐसी घटिया और फर्जी खबरें आती रहती हैं. हम दोनों कभी अलग नहीं हो सकते. शायद मरने के बाद भी साथ रहेंगे.'
अफवाहों पर कॉमडियन ने ली चुटकी
भारती ने आगे कहा कि इन खबरों को सुनने में लोगों को मजा आता है. उन्होंने चुटकी ली- 'घर में नींबू अच्छे नहीं आ रहे, इसलिए खटास की खबरें चल रही हैं.' व्लॉग में बोली गई कई बातों को पोर्टल्स ने तोड़-मरोड़कर पेश कर दिया, जो बिल्कुल गलत है. भारती का ये खुला और हंसते हुए जवाब देखकर फैंस ने राहत की सांस ली.
दो बेटों के साथ खुश हैं कपल
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया का रिश्ता हमेशा से ही मजेदार और प्यारा रहा है. दोनों अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं. साल 2022 में उनके पहले बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ था, जिसके बाद कुछ समय पहले ही दूसरे बेटे यशवीर ने भी परिवार को पूरा कर दिया. दोनों बच्चे अब उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी हैं.
फैंस भारती को उनकी कमाल की कॉमेडी टाइमिंग और खुलकर बात करने के स्टाइल के लिए पसंद करते हैं. शादी के बाद भी उन्होंने अपना करियर नहीं छोड़ा और लगातार काम करते रहे. हर्ष भी भारती के शो में अक्सर नजर आते रहे हैं. दोनों के केमिस्ट्री को लोग हमेशा सराहते आए हैं.