menu-icon
India Daily

हादसे से ठीक पहले पानी के पास क्या कर रहे थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? बंगाली एक्टर का आखिरी वीडियो देख भावुक हुए लोग

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का शूटिंग के दौरान पानी में डूबने से निधन हो गया है. उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस गहरे सदमे में हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
हादसे से ठीक पहले पानी के पास क्या कर रहे थे राहुल अरुणोदय बनर्जी? बंगाली एक्टर का आखिरी वीडियो देख भावुक हुए लोग
Courtesy: X

बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च 2026 को ओडिशा और पश्चिम बंगाल सीमा के पास दीघा के तालसारी इलाके में डूबने से निधन हो गया. वह 43 साल के थे. यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी टीवी सीरीज भोले बाबा पार करेगा की शूटिंग कर रहे थे. इस अचानक घटना ने पूरी इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार सुबह से शूटिंग चल रही थी. एक सीन पूरा करने के बाद राहुल पानी की ओर चले गए. जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे तो सेट पर मौजूद लोगों को चिंता हुई. इसके बाद टीम के सदस्यों और टेक्नीशियनों ने उन्हें खोजा और पानी से बाहर निकाला. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उन्हें बचाया नहीं जा सका, जिससे सेट पर मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए.

आखिरी वीडियो ने बढ़ाया दर्द

इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल अपने आखिरी पलों में शूटिंग करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह हरे रंग की शर्ट पहने सड़क पर सीन करते दिखते हैं. आसपास पूरी यूनिट मौजूद है और माहौल सामान्य नजर आता है. इस वीडियो को देखकर फैंस और उनके साथी कलाकार बेहद भावुक हो गए हैं, क्योंकि किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनके जीवन के आखिरी पल होंगे.

ममता बनर्जी ने जताया गहरा शोक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि राहुल एक प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेता थे और उनका इस तरह अचानक जाना बेहद दुखद है.  उन्होंने राहुल के परिवार और फैंस के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह बंगाल की मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है.

राहुल अरुणोदय बनर्जी के परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका सरकार और उनका बेटा हैं. उनके अचानक निधन से परिवार पूरी तरह टूट गया है. वहीं इंडस्ट्री के कलाकार और फैंस भी इस खबर को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.