menu-icon
India Daily

Dhurandhar 2 Collection Day 11: संडे को 'धुरंधर 2' ने मचाई 'तबाही', रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई

रणवीर सिंह की नई रिलीज फिल्म धुरंधर 2 ने 11 दिनों में 846 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Dhurandhar 2 Collection Day 11: संडे को 'धुरंधर 2' ने मचाई 'तबाही', रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई
Courtesy: IMDb

मुंबई: बॉलीवुड के दमदार एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती नजर आ रही है. रिलीज के 11वें दिन तक इस फिल्म ने ऐसी कमाई कर ली है, जिसने इंडस्ट्री के बड़े रिकॉर्ड हिला दिए हैं. आदित्य धर की डायरेक्टेड यह स्पाई एक्शन थ्रिलर दूसरे हफ्ते में भी कमजोर पड़ने के बजाय और मजबूत होती दिख रही है.

फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को लगभग 41.75 करोड़ की कमाई की है. इसके बाद शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल आया और 62.85 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया है. रविवार को फिल्म ने और भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 68.10 करोड़ की कमाई कर डाली. इस तरह दूसरे वीकेंड का कुल कलेक्शन 168.72 करोड़ तक पहुंच गया, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है.

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का कुल कलेक्शन

कमाई की बात करें तो महज 11 दिनों में फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 846.67 करोड़ तक पहुंच चुका है. यह आंकड़ा इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर देता है. सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म ने अपनी ही पिछली फिल्म धुरंधर के लाइफटाइम कलेक्शन 840.20 करोड़ को पीछे छोड़ दिया है.

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द राइज के हिंदी वर्जन का कलेक्शन 812.14 करोड़ था, जिसे धुरंधर 2 ने पार कर लिया है. इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने साबित कर दिया है कि यह सिर्फ एक हिट नहीं बल्कि एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन चुकी है.

इन बड़ी फिल्मों को भी छोड़ा पीछे

धुरंधर 2 ने कई सुपरहिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इनमें आरआरआर, कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्में शामिल हैं. हालांकि अभी भी फिल्म को केजीएफ चैप्टर 2, बाहुबली 2 द कन्क्लूजन और पुष्पा 2 द राइज के बड़े रिकॉर्ड को पार करना बाकी है.

धुरंधर 2 की कहानी एक खतरनाक जासूस की यात्रा को दिखाती है. इसमें रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आते हैं, जो आगे चलकर हमजा अली मजारी बनते हैं. फिल्म में अंडरवर्ल्ड, राजनीति और खुफिया मिशन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है. यही वजह है कि दर्शकों को कहानी से लेकर एक्शन तक सब कुछ बेहद पसंद आ रहा है.