मुंबई: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अविका गोर, जो 'बालिका वधू' में आनंदी के किरदार से घर-घर मशहूर हुईं, इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में उनके और पति मिलिंद चंदवानी के साथ एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अविका को पब्लिक अपीयरेंस के दौरान असहज महसूस होते और उल्टी करते देखा गया. अविका ने पेट पकड़ा, फिर एक पिलर के पीछे जाकर उल्टी की. पति मिलिंद ने उन्हें सपोर्ट किया और पापराजी को रिकॉर्डिंग रोकने को कहा, लेकिन वीडियो वायरल हो गया.
इस वीडियो ने फैंस और मीडिया में हलचल मचा दी. लोग कमेंट्स में पूछने लगे - क्या अविका प्रेग्नेंट हैं? क्या कपल पहला बच्चा वेलकम करने वाले हैं? शादी के कुछ महीनों बाद ही ऐसी खबरें तेज हो गईं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह स्पेकुलेशन छाया रहा कि अविका मां बनने वाली हैं. लेकिन अब कपल ने इन अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है. अविका और मिलिंद ने कु कु टीवी के साथ एक ब्रांड कैंपेन 'बस 2 मिनट' के तहत एक इमोशनल शॉर्ट फिल्म बनाई है. यह वीडियो रिलेटेबल तरीके से प्रेग्नेंसी रूमर्स को एड्रेस करता है.
फिल्म में दिखाया गया है कि ऑनलाइन चैट और स्पेकुलेशन से फोन नोटिफिकेशन्स से भर जाते हैं. कपल टेंशन में आ जाता है और प्रेग्नेंसी टेस्ट करने का फैसला करता है. दो मिनट का इंतजार बेहद नर्वस और इमोशनल होता है - उत्सुकता, डर और उम्मीद का मिक्स. आखिर में टेस्ट रिजल्ट नेगेटिव आता है, जिससे रूमर्स का चैप्टर क्लोज हो जाता है. इसके बाद दोनों अपने फेवरेट शॉर्ट ड्रामा देखने के लिए कु कु टीवी पर स्विच करते हैं. यह कैंपेन बताता है कि जीवन में छोटे-छोटे पल कितनी जल्दी ड्रामा क्रिएट कर सकते हैं, और 'बस 2 मिनट' में ही सब कुछ बदल सकता है।.
अविका ने इस कैंपेन पर कमेंट करते हुए कहा कि जब पर्सनल लाइफ पर स्पेकुलेशन होता है, तो यह ओवरव्हेल्मिंग हो जाता है. यह कैंपेन उनके लिए नेचुरल तरीका था मैसेज देने का. मिलिंद और अविका ने इस क्रिएटिव तरीके से फैंस को क्लियर किया कि कोई प्रेग्नेंसी नहीं है, बल्कि यह सिर्फ एक ब्रांड प्रोमोशन का हिस्सा था. वीडियो देखकर फैंस काफी गुस्सा हो रहे हैं और कपल की क्रिएटिविटी पर भड़क रहे हैं.