menu-icon
India Daily

हिट हुई 'आवारापन 2' तो अब 'जन्नत 3' पर काम शुरू? जानें क्या है मेकर्स की प्लानिंग

'आवारापन 2' की सफलता से विशेष भट्ट और उनकी टीम काफी उत्साहित हैं. इसी जोश में उन्होंने 'जन्नत 3' पर काम शुरू कर दिया है. विशेष भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'आवारापन 2' के बाद अब मेरा फोकस 'जन्नत 3' पर है. फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, लेकिन इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

antima
Edited By: Antima Pal
हिट हुई 'आवारापन 2' तो अब 'जन्नत 3' पर काम शुरू? जानें क्या है मेकर्स की प्लानिंग
Courtesy: X

Emraan Hashmi Jannat 3: इमरान हाशमी की हालिया फिल्म 'आवारापन 2' की कामयाबी के बाद अब मेकर्स अपनी पुरानी हिट फ्रेंचाइजी 'जन्नत' का तीसरा पार्ट बनाने की तैयारी में जुट गए हैं. निर्माता विशेष भट्ट ने इस बात का खुलासा किया है.

हिट हुई 'आवारापन 2' तो अब 'जन्नत 3' पर काम शुरू

'आवारापन 2' की सफलता से विशेष भट्ट और उनकी टीम काफी उत्साहित हैं. इसी जोश में उन्होंने 'जन्नत 3' पर काम शुरू कर दिया है. विशेष भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि 'आवारापन 2' के बाद अब मेरा फोकस 'जन्नत 3' पर है. फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, लेकिन इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. कास्ट और अन्य जरूरी चीजों पर भी चर्चा जारी है. सब कुछ सही रहा तो जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

मेकर्स ने शुरू की प्लानिंग

विशेष भट्ट ने सीक्वल बनाने को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इन फिल्मों को खरीदने के लिए बाजार में कोई आगे नहीं आया था. हमने खुद अपना पैसा लगाकर काम किया. जब फिल्म तैयार हुई तो बाजार में हलचल मच गई. अगर सिर्फ व्यावसायिक फायदे के लिए सीक्वल बनाते तो वितरक बहुत पहले ही रुचि दिखाते.

याद करें तो साल 2008 में रिलीज हुई 'जन्नत' एक रोमांटिक क्राइम ड्रामा थी. इसमें इमरान हाशमी ने अर्जुन दीक्षित का किरदार निभाया था जबकि सोनल चौहान जोया बनी थीं. निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया था. कहानी में इमरान का किरदार पैसे कमाने के चक्कर में पहले जुए और फिर सट्टेबाजी की लत में फंस जाता है. 2012 में इसका दूसरा भाग 'जन्नत 2' भी आया था.

अब तीसरा पार्ट बनाने की चर्चा ने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है. इमरान हाशमी की क्राइम-रोमांस वाली छवि फिर से देखने को मिल सकती है. मेकर्स फिलहाल स्क्रिप्ट को मजबूत बनाने और सही कलाकारों के चयन पर ध्यान दे रहे हैं. घोषणा होते ही फैंस को और डिटेल्स मिलेंगी.

'आवारापन 2' की सफलता ने साबित कर दिया है कि इमरान की ऐसी फिल्में अभी भी दर्शकों को पसंद आती हैं. इसलिए 'जन्नत 3' पर काम शुरू होना स्वाभाविक है. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कहानी कैसे आगे बढ़ेगी और पुराने किरदारों का क्या होगा. विशेष भट्ट की टीम इस प्रोजेक्ट को गंभीरता से ले रही है. जल्द ही और खबरें आने की उम्मीद है. इमरान हाशमी के फैंस के लिए यह अच्छी खबर है क्योंकि उनकी पसंदीदा फ्रेंचाइजी फिर से लौट सकती है.