Avneet Kaur: विराट कोहली के 'गलती' से फोटो लाइक करने पर अवनीत कौर ने अब किया रिएक्ट, ब्लश करते हुए बोलीं- 'प्यार मिलता रहे बस...'
हाल ही में अवनीत कौर अपनी आगामी फिल्म 'लव इन वियतनाम' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आईं. इस दौरान वह येलो ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इवेंट में जब उनसे विराट के 'लाइक्स' वाले मामले पर सवाल किया गया, तो अवनीत ने हंसते हुए जवाब दिया, 'ऐसे ही प्यार मिलता रहे.' उनकी इस प्रतिक्रिया ने एक बार फिर चर्चाओं को हवा दे दी.
Avneet Kaur Virat Kohli: बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया में हाल ही में उस समय हलचल मच गई थी, जब क्रिकेटर विराट कोहली ने अभिनेत्री अवनीत कौर की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को 'लाइक्स' किया. यह पोस्ट मई में अनुष्का शर्मा के जन्मदिन के आसपास शेयर की गई थी, जिसमें अवनीत हरे रंग के क्रॉप टॉप और प्रिंटेड मिनी स्कर्ट में नजर आई थीं. इस घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, क्योंकि विराट ने जल्द ही वह 'लाइक्स' हटा लिया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था. इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि विराट को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई देनी पड़ी.
विराट ने अपनी स्टोरी में लिखा, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि फीड साफ करते समय ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से इंटरैक्शन दर्ज कर लिया. इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था. कृपया अनावश्यक अटकलें न लगाएं.'
उनकी इस सफाई के बावजूद सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा, "विराट भाई, ये क्या हो गया?" तो कुछ ने इसे 'एल्गोरिदम की गलती' पर हल्का-फुल्का तंज कसा.
हाल ही में अवनीत कौर अपनी आगामी फिल्म 'लव इन वियतनाम' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आईं. इस दौरान वह येलो ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इवेंट में जब उनसे विराट के 'लाइक्स' वाले मामले पर सवाल किया गया, तो अवनीत ने हंसते हुए जवाब दिया, 'ऐसे ही प्यार मिलता रहे.' उनकी इस प्रतिक्रिया ने एक बार फिर चर्चाओं को हवा दे दी. अवनीत ने इस मामले पर ज्यादा कुछ न कहते हुए अपनी मुस्कान और पॉजिटिव अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया.
बता दें कि 'लव इन वियतनाम' 12 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के साथ अवनीत इंटरनेशनल सिनेमा में कदम रख रही हैं. उनकी यह फिल्म पहले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल में सुर्खियां बटोर चुकी है.
और पढ़ें
- Bigg Boss 19 Nomination: तान्या मित्तल से लेकर गौरव खन्ना तक, बिग बॉस के पहले ही हफ्ते में इन कंटेस्टेंट के ऊपर लटकी तलवार
- Aneet Padda New Film: 'सैयारा' की सक्सेस के बाद चमकी अनीत पड्डा की किस्मत, हाथ लगा यशराज की एक और फिल्म का ऑफर!
- करोड़ों के पटौदी पैलेस में सोहा अली खान को मिला सिर्फ 2 कमरों का जेनरेटर रूम, एक्ट्रेस ने खुद बताई इसके पीछे की कहानी