Marvel ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए Avengers: Doomsday का नया स्पेशल लुक रिलीज किया. करीब दो मिनट के इस वीडियो में Doctor Doom की कहानी, उसकी ताकत और उसे रोकने की कोशिश करते कई सुपरहीरोज नजर आते हैं. Robert Downey Jr. का खतरनाक अंदाज वीडियो की सबसे बड़ी खासियत है.
2 मिनट 10 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत Victor von Doom के अपने सिंहासन पर बैठे होने से होती है. Sue Storm की आवाज में बताया जाता है कि Doom हमेशा से बेहद बुद्धिमान रहा है. अपने करीबियों से दूर होने के बाद वह बदल गया. वीडियो में Sue Storm को Magneto, Steve Rogers, Shang-Chi, Shuri, Thor और Gambit जैसे किरदारों के साथ बातचीत करते दिखाया जाता है. इसके बाद कहानी एक ऐसी दुनिया तक पहुंचती है, जो पूरी तरह बर्बाद नजर आती है. Reed Richards इस तबाही को देखकर Doom से सवाल करते हैं कि क्या इस विनाश के पीछे उसी का हाथ है.
Dr Doom taking us to PEAK
Avengers Doomsday new trailer out now pic.twitter.com/8jwofVy1UH— The CineMANtell (@TheCineMANtell) August 15, 2026Also Read
- 'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर सुस्त आगाज, पहले दिन कमाए सिर्फ 5.75 करोड़
- Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: इमरान हाशमी को मिली करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, 'आवारापन 2' ने पहले दिन वसूले इतने करोड़
- 80th Independence Day Special: अंग्रेजों ने बनाई थी हिंदी की पहली देशभक्ति फिल्म, पर्दे पर गूंजा था आजादी का पहला गीत
वीडियो के अगले हिस्से में Thor और Doctor Doom के बीच सीधा टकराव देखने को मिलता है. Thor Doom को चुनौती देते हैं. Doom उनके हमले को आसानी से रोक देते हैं और उन्हें दूर फेंक देते हैं. इसके बाद वह अपनी ताकत का ऐसा प्रदर्शन करते हैं, जिससे साफ हो जाता है कि Avengers के सामने इस बार बेहद खतरनाक दुश्मन है. Doom इसके बाद दुनिया पर Sentinels छोड़ देता है. इस स्पेशल लुक में Vanessa Kirby, Ian McKellen, Chris Evans, Simu Liu, Letitia Wright, Chris Hemsworth और Channing Tatum जैसे कई बड़े कलाकारों के किरदार भी नजर आते हैं. वीडियो D23: The Ultimate Disney Fan Event में रिलीज किया गया.
Avengers: Doomsday में तीन अलग-अलग यूनिवर्स के Marvel हीरोज एक साथ नजर आएंगे और उनका सामना Doctor Doom से होगा. फिल्म का निर्देशन Anthony और Joe Russo कर रहे हैं. वहीं Kevin Feige, Louis D'Esposito और Jonathan Schwartz इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में Robert Downey Jr., Chris Evans, Chris Hemsworth, Pedro Pascal, Paul Rudd, Anthony Mackie, Florence Pugh, Sebastian Stan और कई अन्य कलाकार शामिल हैं. यह 2019 की Avengers: Endgame के बाद पहली Avengers फिल्म है. फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी. इसी दिन Warner Bros. की Dune सीरीज की तीसरी फिल्म भी सिनेमाघरों में आएगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
First look at a destroyed version of New York in ‘AVENGERS: DOOMSDAY’ pic.twitter.com/Vc2aO503pD
— MCU Film News (@MCUFilmNews) August 15, 2026