मुंबई: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को भावुक कर दिया है. 92 साल की उम्र में उनके जाने से संगीत प्रेमियों और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. इस बीच एक्ट्रेस आथिया शेट्टी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सामने आईं, लेकिन उनकी एक छोटी सी गलती सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का कारण बन गई.
रविवार को अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आशा भोसले को याद करते हुए एक स्टोरी शेयर की. उनका उद्देश्य महान गायिका को श्रद्धांजलि देना था, लेकिन उन्होंने गलती से लता मंगेशकर की तस्वीर पोस्ट कर दी. लता मंगेशकर, जो आशा भोसले की बड़ी बहन थीं, का निधन साल 2022 में हो चुका है. ऐसे में यूजर्स ने तुरंत इस गलती को नोटिस किया और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई.
जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और अन्य जगहों पर यूजर्स ने अथिया शेट्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने इस गलती को लापरवाही बताया तो वहीं कुछ ने इसे गंभीर असंवेदनशीलता कहा. वहीं कुछ लोगों ने इसे स्टार्स की सोशल मीडिया समझ पर सवाल बताया. एक यूजर ने लिखा कि ऐसी गलती से पता चलता है कि सेलिब्रिटी कितनी बिना ध्यान दिए पोस्ट करते हैं. दूसरे यूजर ने कहा कि यह बहुत बड़ी चूक है और श्रद्धांजलि देते समय सावधानी जरूरी होती है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने इसे एक मानवीय गलती बताते हुए ज्यादा आलोचना न करने की बात कही.
Athiya Shetty Is Beauty Without Brains
She posted a story with photo of Late Lata Mangeshkar instead of Late Asha Bhosle.
Nepo kids just want to be relevant somehow, without hardwork or struggle and that's why their movies flop and they make such blunders. https://t.co/hy3KvJwUUo pic.twitter.com/4TXjZ0SJJ3— Vidhi (@vidhisharmx) April 12, 2026Also Read
Athiya Shetty gone mad
— Mohit (@Warlockmohit) April 12, 2026
She uploaded a picture of Lata Mangeshkar instead of Asha Bhosle. 😭 pic.twitter.com/bKCZPBAjjG
Athiya Shetty want to be such ✨aesthetic✨ girl but something is off always https://t.co/zhBO1jUjY8
— M (@mi_miracle1485) April 12, 2026
जैसे ही अथिया शेट्टी को अपनी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत वह स्टोरी डिलीट कर दी. इसके बाद उन्होंने सही तस्वीर के साथ नई स्टोरी पोस्ट की. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे और विवाद तेजी से फैल गया.
इस पूरे मामले पर अथिया शेट्टी की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. उन्होंने केवल अपनी पोस्ट सुधारकर स्थिति को संभालने की कोशिश की है. उनकी चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई है. कई लोग मानते हैं कि उन्हें इस पर सफाई देनी चाहिए, जबकि कुछ का कहना है कि गलती सुधार देना ही काफी है.
आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को मुंबई में हुआ. उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन के बाद पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर है. कई बड़े कलाकारों और संगीतकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया.