नोएडा: उत्तर प्रदsश के नोएडा में फैक्टरी मजदूरों द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन काफी हिसंक हो गया है. प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी भी की. सिर्फ यही नहीं, लोगों ने पुलिस की गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की. पुलिस हालात काबू करने की पूरी कोशिश कर रही है. ऑनलाइन कई वीडियोज सामने आ रही हैं, जिसमें इस विरोध प्रदर्शन का हिंसक रूप देखा जा सकता है.
वीडियोज में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारी मजदूर नोएडा के फेज 2 में किस तरह से तोड़फोड़ और गाड़ियों में आग लगा रहे हैं. मजदूर वेतन बढ़ाने और दूसरी सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. क्षेत्र में तनाव को कंट्रोल में रखने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है. इस प्रदर्शन की वजह से सोमवार की सुबह नोएडा की मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया है.
वीडियो में देखें किस तरह से लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं….
नोएडा के फेज 2 में गाड़ियों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की जा रही है. साथ ही पत्थरबाजी भी काफी ज्यादा की जा रही है, क्षेत्र की स्थिति काफी खराब हो गई है, जिसे काबू में करने के लिए यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. नीचे देखें वीडियो
#WATCH | Uttar Pradesh: Vehicles and properties vandalised and stones pelted in Phase 2 of Noida where a large number of employees of a company gathered in protest over their demands for a salary increment. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control.… pic.twitter.com/1B0axJZSBN
— ANI (@ANI) April 13, 2026
नोएडा फेज 2 में कंपनी के पास के इलाके के लेटेस्ट विजुअल्स आप नीचे देख सकते हैं. यहां कर्मचारियों का वेतन वृद्धि समेत छुट्टियों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस वीडियो में इलाके में भारी पुलिस बल तैनात दिखाई दे रही है और फिलहाल स्थिति कुछ कंट्रोल में नजर आ रही है.
#WATCH | Uttar Pradesh: Latest visuals around the area near the company in Noida Phase 2, where a protest by its employees, over salary increment demands, turned violent.
— ANI (@ANI) April 13, 2026
Vehicles and properties were damaged, and stone pelting also occurred during the protest. Heavy Police… pic.twitter.com/LDER2u8wSZ
इस वीडियो में कंपनी के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां कर्मचारियों का वेतन वृद्धि की मांग को लेकर किया जा रहा विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था. इस दौरान वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया.
#WATCH | Uttar Pradesh: Heavy Police deployment made near the company in Noida Phase 2, where a protest by its employees, over salary increment demands, turned violent.
— ANI (@ANI) April 13, 2026
Vehicles and properties were damaged, and stone pelting also occurred during the protest. Heavy Police… pic.twitter.com/rYg1Kka8Fa
खबरों के अनुसार, नोएडा प्रशासन ने रविवार को कर्मचारियों की सभी मांगे स्वीकार कर ली हैं. सैलरी समय पर देने को लेकर 10 तारीख निर्धारित की गई है. साथ ही ओवरटाइम, फैक्ट्रियों में सीसीटीवी कैमरे जैसी शर्तें भी इनमें शामिल की गई है. हालांकि, यह मांगे रविवार को ही मान ली गई हैं, लेकिन आज फिर मजदूर सड़कों पर हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर क्या कुछ मांगे भी हैं, जिनका पूरा होना अभी बाकी है.