नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं. अरबाज ने 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान से शादी की है. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इनकी शादी अर्पिता खान के घर पर हुई थी जहां पर कुछ करीबी दोस्त और फैमिली वाले शामिल हुए थे. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं हैं. शादी के बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया. अब इस बीच शौरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें अरबाज ने उनको प्रपोज किया है.
दरअसल, शौरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अरबाज खान उनको प्रपोज करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अरबाज अपने घुटनों पर बैठकर उनको प्रपोज करके रिंग पहनाते हैं जिसके बाद वह शर्माती है और अरबाज को हग कर लेती है. इस दौरान अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में अरबाज खान और मलाइका के बेटे अरहान खान को भी देखा जा सकता है. वह भी अपने पिता के इस खास पल का हिस्सा रहे हैं.
इस वीडियो को देख अब हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. एक यूजर ने लिखा भगवान करें आपका रिश्ता ऐसे ही आगे बढ़े. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आप दोनों ऐसे ही खुश रहो और हमेशा साथ रहो. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा आप दोनों की जोड़ी ऐसे ही सलामत रहे. वहीं एक ने लिखा बस दोनों को नजर न लगे.