menu-icon
India Daily

मेगास्टार चिरंजीवी का बड़ा खुलासा, कहा- राम मंदिर के लिए प्रत्येक टिकट से 5 रुपए दान करेगी 'हनुमान' की टीम

चिरंजीवी साउथ के उन स्टार्स में शामिल हैं जिन्हें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिला है. उनके अलावा मेगा स्टार रजनीकांत, मोहनलाल, धनुष, कंटारा स्टार ऋषभ शेट्टी को भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आने का न्योता दिया गया है.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
मेगास्टार चिरंजीवी का बड़ा खुलासा, कहा- राम मंदिर के लिए प्रत्येक टिकट से 5 रुपए दान करेगी 'हनुमान' की टीम

हाइलाइट्स

  • हनुमान फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी
  • चिरंजीवी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिला है.

तेलुगु एक्टर तेजा सज्जा और डायरेक्टर प्रशांत वर्मा की फिल्म हनुमान 'HanuMan' 12 जनवरी को संक्रांति के दिन फ्लोर पर आने को तैयार है. फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि हनुमान की टीम प्रत्येक टिकट की बिक्री से राम मंदिर को 5 रुपए दान करेगी.

हनुमान की प्रत्येक टिकट से राम मंदिर को दान किए जाएंगे 5 रुपए
कार्यक्रम के दौरान 'भोला शंकर' स्टार ने खुलासा किया कि हनुमान फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की प्रत्येक टिकट बिक्री से अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए 5 रुपए दान करने का वादा किया है. बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा जिसको लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है. कार्यक्रम के दौरान चिरंजीवी ने कहा कि 'मैं हनुमान फिल्म की टीम की ओर से इस बात की घोषणा कर रहा हूं और पूरी टीम को यह फैसला लेने के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं.'

चिरंजीवी को भेजा गया प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता
 मालूम हो कि चिरंजीवी साउथ के उन स्टार्स में शामिल हैं जिन्हें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिला है. उनके अलावा मेगा स्टार रजनीकांत, मोहनलाल, धनुष, कंटारा स्टार ऋषभ शेट्टी को भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आने का न्योता दिया गया है.

हनुमान स्टार कास्ट
बता दें कि हनुमान एक सुपरहीरो फिल्म है जिसे प्रशांत वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है. तेजा सज्जा फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगे, जबकि विनय राय फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में अमृता अय्यैर,  वरलक्ष्मी सरतकुमार और  राज दीपक शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. जानकारी के लिए बता दें कि हनुमान प्रशांत वर्मा सिनेमेटिक यूनिवर्स के तले बनी पहली फिल्म है. इस फिल्म के बाद उनकी अधीरा फिल्म रिलीज होगी.