menu-icon
India Daily

मौत के मुंह से लौटे अनुराग डोभाल, एक्सीडेंट के बाद पहली बार अस्पताल से शेयर की हेल्थ अपडेट

भारी एक्सीडेंट के बाद यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अस्पताल से भावुक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह अब सुरक्षित हैं. उन्होंने इसे अपना नया जन्म बताया और फैंस का धन्यवाद किया.

babli
Edited By: Babli Rautela
मौत के मुंह से लौटे अनुराग डोभाल, एक्सीडेंट के बाद पहली बार अस्पताल से शेयर की हेल्थ अपडेट
Courtesy: Instagram

मुंबई: सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस 17 के चर्चित कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में हुए एक गंभीर एक्सीडेंट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी भी हुई. अब अनुराग ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया है.

अनुराग डोभाल ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह जिंदा बच पाएंगे. उन्होंने कहा कि जिस हालत में वह थे, वहां से वापस आना उनके लिए नामुमकिन जैसा था. उन्होंने इसे एक चमत्कार बताया और कहा कि उन्हें नया जीवन मिला है. उनके शब्दों में दर्द और राहत दोनों साफ झलक रहे थे.

आईसीयू से बाहर हैं अब अनुराग डोभाल

अनुराग ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि अब वह आईसीयू से बाहर आ चुके हैं और फिलहाल सुरक्षित हैं. उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके लिए प्रार्थना की. उन्होंने लिखा कि लोगों की दुआओं की वजह से ही उन्हें यह नया जीवन मिला है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal)

अनुराग डोभाल ने कहा कि वह उन सभी लोगों के आभारी हैं जो उनके साथ खड़े रहे. सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस लगातार उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. उनकी पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में दुआओं और शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है.

पहले से चल रहा था विवाद

इस हादसे से कुछ समय पहले ही अनुराग डोभाल विवादों में भी रहे थे. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा वीडियो शेयर कर दावा किया था कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि उनकी संपत्ति उनसे छीन ली गई है. हालांकि बाद में यह वीडियो हटा दिया गया.

अनुराग ने यह भी बताया था कि उनकी पत्नी रितिका चौहान उनके साथ नहीं हैं और रिश्ते में दूरी आ गई है. लेकिन हादसे के बाद रितिका अस्पताल पहुंचीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दोनों अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं और रितिका इस समय प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में हैं.