menu-icon
India Daily

बटरफ्लाई ड्रेस में कान्स के रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय बच्चन? जानें क्या है वायरल फोटो का सच

इस फोटो में ऐश्वर्या एक खूबसूरत नीले गाउन में दिख रही हैं, जिसमें बटरफ्लाई डिजाइन और घूंघट है. कई लोग समझ गए कि ऐश्वर्या ने पहले ही रेड कार्पेट पर धमाका कर दिया है. पर ये फोटो पूरी तरह AI जनरेटेड है.

antima
Edited By: Antima Pal
बटरफ्लाई ड्रेस में कान्स के रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या राय बच्चन? जानें क्या है वायरल फोटो का सच
Courtesy: x

Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत होते ही बॉलीवुड की ग्लोबल आइकॉन ऐश्वर्या राय बच्चन की खबरों ने सोशल मीडिया को पूरी तरह हिला दिया है. लेकिन एक वायरल फोटो ने फैंस को गुमराह कर दिया. इस फोटो में ऐश्वर्या एक खूबसूरत नीले गाउन में दिख रही हैं, जिसमें बटरफ्लाई डिजाइन और घूंघट है. कई लोग समझ गए कि ऐश्वर्या ने पहले ही रेड कार्पेट पर धमाका कर दिया है. पर ये फोटो पूरी तरह AI जनरेटेड है.

सच्चाई ये है कि ऐश्वर्या राय बच्चन अभी-अभी फ्रांस पहुंची हैं. अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए वो दोनों ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं. ऐश्वर्या ने टेलर्ड ब्लेजर, ब्लैक ट्राउजर, रेड लिपस्टिक और लग्जरी एक्सेसरीज के साथ क्लासी अवतार पेश किया. आराध्या भी मां के साथ मैचिंग ब्लैक आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही थी. 

कान्स की रानी वापस आई!

ऐश्वर्या को 'क्वीन ऑफ कान्स' भी कहा जाता है. पिछले कई सालों से वो लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल में शानदार लुक के साथ नजर आती रही हैं. इस बार भी फैंस उनकी रेड कार्पेट एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अभी तक उन्होंने आधिकारिक रेड कार्पेट वॉक नहीं किया है. फ्रेंच रिवेरा पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही ये खबर सामने आई.

सोशल मीडिया पर इस AI इमेज ने तेजी से फैलते हुए हजारों लाइक्स और शेयर्स हासिल कर लिए. कई फैंस ने कमेंट्स में लिखा – 'वाह! ऐश्वर्या ने फिर कमाल कर दिया.' जबकि कुछ ने तारीफ करते हुए कहा कि बटरफ्लाई थीम उनकी पर्सनालिटी से मैच कर रही है. लेकिन जैसे ही सच सामने आया, फैंस ने राहत की सांस ली और असली तस्वीरों का इंतजार कर रहे है. 

फैंस को उम्मीद है कि पिछले सालों की तरह इस बार भी उनकी हर एंट्री पर नजरें टिकी रहेंगी. फिलहाल फैंस उनकी पहली ऑफिशियल रेड कार्पेट लुक का इंतजार कर रहे हैं. चाहे वो ग्लैमरस गाउन हो या फिर कोई ट्रेडिशनल अवतार – ऐश्वर्या हर बार कुछ नया और यादगार पेश करती हैं.