कान्स की असली रानी आखिरकार रेड कार्पेट पर आ ही गई! ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर शानदार वापसी की है. एक्ट्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह ग्लोबल फैशन की दुनिया के सबसे मशहूर चेहरों में से एक क्यों हैं. उनके आने को लेकर कई दिनों से चल रही चर्चा के बाद बॉलीवुड की यह सुपरस्टार फ्रेंच रिवेरा पर एक ऐसे शानदार लुक में पहुंचीं, जिसने तुरंत सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस समय सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर सिर्फ और सिर्फ ऐश्वर्या के लुक की चर्चा हो रही है.
2026 में अपनी शानदार एंट्री के लिए, ऐश्वर्या ने अमित अग्रवाल का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना. बता दें की इस आउटफिट का नाम 'Luminara' था. यह एक ऐसा Sculptural Couture पहनावा था जो रोशनी की गति और ऊर्जा से प्रेरित था. Midnight Blue रंग में रंगा यह गाउन जिसमें Cosmic रंगत भी झलक रही थी, एक बेहद सधा हुआ और Structured डिजाइन था. यह गाउन उनके शरीर से बिल्कुल चिपका हुआ था, और फिर कंधों के पास पंखों जैसा आकार लेते हुए शानदार तरीके से फैल गया था.
बता दें की ऐश्वर्या के इस आउटफिट को जो चीज सचमुच यादगार बनाती थी, वह थी पूरे गाउन पर फैली हुई क्रिस्टल की बारीक कारीगरी. अग्रवाल की खास 'Crystal Vein' कढ़ाई तकनीक से बनी इस Couture को पूरा करने में लगभग 1,500 घंटे से भी ज्यादा लगा था. पूरे पहनावे पर हजारों चमकते हुए क्रिस्टल बहुत ही बारीकी से नसों जैसे पैटर्न में लगाए गए थे जिससे ऐसा लग रहा था मानो शरीर पर रोशनी के रास्ते बह रहे हों.
Aishwarya Rai Bachchan at the Cannes Film Festival. pic.twitter.com/DTQj4mQBlK
— A Shot (@ashotmagazine) May 22, 2026
रेड कार्पेट के इस पल को और भी ज्यादा शानदार बनाने के लिए ऐश्वर्या ने इस गाउन के साथ मैचिंग सेटिन दस्ताने पहने थे. इसके अलावा एक दुपट्टे जैसा कपड़ा बड़े ही सलीके से उनके हाथों के चारों ओर लिपटा हुआ था. उनकी ज्वैलरी भी इस गहरे नीले रंग के पहनावे के साथ पूरी तरह से मेल खा रहा था. मोहित राय द्वारा स्टाइल की गई ऐश्वर्या ने हीरों और नीले Sapphires से जड़ा हुआ सांप के आकार का एक बेहद शानदार हार पहना था. इसके साथ ही उन्होंने कुछ खास अंगूठियां भी पहनी थीं जिन्होंने उनके लुक को एक शानदार और शाही अंदाज दिया.