menu-icon
India Daily

पति-पत्नी बने अल्लू शिरीष और नयनिका रेड्डी, कपल ने शेयर की शादी की पहली तस्वीरें, देखें पोस्ट

स्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और एक्टर अल्लू सिरीश ने 6 मार्च 2026 को हैदराबाद में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी के साथ शादी रचाई. यह शादी पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई, जिसमें परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया.

antima
Edited By: Antima Pal
पति-पत्नी बने अल्लू शिरीष और नयनिका रेड्डी, कपल ने शेयर की शादी की पहली तस्वीरें, देखें पोस्ट
Courtesy: x

मुंबई: तेलुगु सिनेमा के पॉपुलर परिवार अल्लू-कोनिडेला में खुशियों का माहौल है. स्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और एक्टर अल्लू सिरीश ने 6 मार्च 2026 को हैदराबाद में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी के साथ शादी रचाई. यह शादी पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई, जिसमें परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया. शादी की खबर और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

अल्लू सिरीश और नयनिका की मुलाकात वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी में हुई थी. दोनों ने 31 अक्टूबर 2025 को प्राइवेट इंगेजमेंट किया था. शादी से पहले दुबई में यॉट पार्टी, हैदराबाद में प्री-वेडिंग बैश और 2 मार्च को अल्लू स्टूडियोज में फिल्म इंडस्ट्री के लिए ग्रैंड रिसेप्शन हुआ.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Allu Sirish (@allusirish)

इन सभी इवेंट्स में राम चरण, सुरिया, नागार्जुन, बालकृष्ण जैसे बड़े सितारे शामिल हुए. 6 मार्च को हुई मुख्य शादी में सिरीश ने सफेद शेरवानी और नयनिका ने लैवेंडर-गोल्ड साड़ी या आइवरी आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं. दोनों ने मैचिंग लुक में कई फोटोज शेयर कीं, जिनमें वरमाला, परिवार के साथ पोज और खुशी के पल कैद हैं.

राम चरण ने सबसे पहले तस्वीरें शेयर कर कपल को बधाई दी. शादी के बाद अल्लू सिरीश ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल वेडिंग फोटोज पोस्ट कीं और अपने दिवंगत ससुर डी. शरत चंद्र रेड्डी के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा. उन्होंने लिखा, "मेरे दिवंगत ससुर जी, जिनसे मिलने का मौका कभी नहीं मिला - धन्यवाद कि आपने उस महिला को पाला-पोसा जिसे मैं अब अपनी पत्नी कहता हूं. मैं आपके शुरू किए प्यार को इस धरती पर बाकी जिंदगी तक आगे बढ़ाऊंगा." यह नोट देखकर फैंस इमोशनल हो गए. कई लोगों ने इसे बहुत प्यारा और सम्मानजनक बताया.

अल्लू अर्जुन, स्नेहा रेड्डी, चिरंजीवी और अन्य परिवारजन भी खुशी में शामिल हुए. तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी जैसे पॉलिटिकल लीडर्स ने भी शादी में शिरकत की. अल्लू सिरीश 'बडी' जैसी फिल्मों से जाने जाते हैं, जबकि नयनिका एक बिजनेसवुमन हैं. यह शादी न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि तेलुगु इंडस्ट्री के लिए भी बड़ा इवेंट रहा. फैंस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं और कह रहे हैं कि दोनों की जोड़ी बहुत क्यूट लग रही है.