मुंबई: अल्लू अर्जुन को लेकर सोशल मीडिया पर एक अजीब दावा तेजी से वायरल हुआ था. एक लिस्ट वायरल हो रही थी जिसमें लिखा था कि एक्टर से मिलने से पहले 42 बातें माननी होंगी. इसमें यह भी कहा गया कि उनकी आंखों में सीधे नहीं देखना चाहिए और हाथ नहीं मिलाना चाहिए. इन दावों ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया.
अल्लू अर्जुन की टीम ने तुरंत इस पर अपना रिएक्शन साझा किया और कहा कि यह पूरी तरह झूठी जानकारी है. उन्होंने साफ किया कि एक्टर इस तरह के किसी नियम का पालन नहीं करते. टीम ने यह भी कहा कि गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा चुकी है. उन्होंने फैंस का धन्यवाद भी किया जिन्होंने सोशल मीडिया पर स्टार का समर्थन किया.
पुष्पा द राइज़ और पुष्पा द रूल में साथ काम कर चुके राजशेखर ने भी इस विवाद पर अपना रिएक्शन साझा किया है. उन्होंने कहा कि चार साल तक अल्लू अर्जुन के साथ काम करने के दौरान उन्होंने कभी ऐसा व्यवहार नहीं देखा. उनके मुताबिक अल्लू अर्जुन सेट पर सभी का अभिवादन करते हैं और जरूरत पड़ने पर माफी भी मांगते हैं. राजशेखर ने कहा कि इतने जमीन से जुड़े इंसान पर ऐसे आरोप लगाना गलत है.
Condemning the fake propaganda against #AlluArjun garu! 🚫
Having acted alongside him in #pushpa
I can vouch for his character. He is a true gentleman on set. These "rules" rumors are purely for cheap publicity. Don't believe them!
We stand with the Icon Star! ✊🔥@alluarjun pic.twitter.com/7lGN9vmahH— Subhodayam Subbarao (@rajasekharaa) February 10, 2026Also Read
यह विवाद एक पॉडकास्ट क्लिप से शुरू हुआ. एक बातचीत में मीडिया प्रोफेशनल कावेरिया बरुआ ने दावा किया कि उन्हें 42 डूज एंड डोन्ट्स की लिस्ट दी गई थी. क्लिप वायरल होते ही कई लोगों ने इसे सच मान लिया, लेकिन बाद में टीम ने इसे पूरी तरह बेबुनियाद बताया.
विवाद बढ़ते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने लिखा कि ऐसे दावों से किसी स्टार की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. कुछ यूजर्स ने कहा कि क्लिक पाने के लिए गलत जानकारी फैलाना ठीक नहीं है. अल्लू अर्जुन की टीम ने स्पष्ट किया है कि जो लोग झूठ फैला रहे हैं वे बच नहीं पाएंगे. उन्होंने कहा कि लीगल एक्शन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. फिलहाल स्टार की तरफ से यही संदेश दिया गया है कि अफवाहों पर भरोसा न करें.