राजपाल यादव से पहले सलमान-संजय समेत कई बड़े स्टार जा चुके हैं जेल


Babli Rautela
11 Feb 2026

रिया चक्रवर्ती

    सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल पर NCB ने गिरफ्तार किया. भायखला जेल में 28 दिन रहीं. बॉम्बे हाईकोर्ट से पासपोर्ट वापस मिला, CBI क्लोजर रिपोर्ट में हत्या का कोई सबूत नहीं, लेकिन ड्रग्स ट्रायल जारी.

संजय दत्त

    1993 मुंबई बम धमाकों में अवैध हथियार रखने के केस में संजय दत्त को 5 साल की सजा हुई. यरवदा जेल में रहे, लेकिन अच्छे व्यवहार से 8 महीने पहले फरवरी 2016 में रिहा हो गए. अब पूरी तरह आजाद हैं.

सलमान खान

    काला हिरण शिकार (1998) और हिट-एंड-रन केस (2002) में फंसे सलमान ने जोधपुर जेल में कुल 18 दिन बिताए. आज भी जमानत पर हैं, लेकिन केस की सुनवाई जारी है.

शाइनी आहूजा

    2009 में घरेलू सहायिका से दुष्कर्म के आरोप में 7 साल की सजा. पीड़िता के बयान पलटने के बावजूद दोषी ठहराए गए. 2011 से जमानत पर हैं, अपील लंबित, करियर लगभग खत्म.

सूरज पंचोली

    जिया खान आत्महत्या उकसाने के केस में आर्थर रोड जेल के 'अंडा सेल' में 22 दिन रहे. 2023 में CBI कोर्ट ने बरी कर दिया, कोई सबूत नहीं मिला.

फरदीन खान

    2001 में कोकीन खरीदने की कोशिश में पकड़े गए. 3 दिन जेल में रहे, फिर रिहा. 2012 में रिहैब पूरा करने पर इम्युनिटी मिली, अब फिल्मों में वापसी.

राजपाल यादव

    चेक बाउंस के पुराने केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने 6 महीने की सजा सुनाई. 5 फरवरी 2026 को सरेंडर किया, तिहाड़ में बंद. पहले भी दो बार जेल जा चुके हैं.

More Stories