Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 12 मई को हुई. बॉलीवुड की स्टार आलिया भट्ट भी इस ग्लैमरस इवेंट में पहुंचीं और रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती बिखेरी. लेकिन उनकी एंट्री की तस्वीरों और वीडियो से ज्यादा चर्चा उनके साथ हुए एक वीडियो को लेकर हो रही है.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आलिया रेड कार्पेट पर आत्मविश्वास से चलती नजर आ रही हैं. वह मुस्कुरा रही हैं, हाथ हिला रही हैं और फ्लाइंग किस उड़ा रही हैं. उन्होंने ब्लश टोन का खूबसूरत तमारा राल्फ कोचर गाउन पहना था, जिसमें वे बेहद एलिगेंट लग रही थीं. स्टेटमेंट ज्वेलरी ने उनके लुक को और निखार दिया. लेकिन वीडियो में पीछे मौजूद कई इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स उन्हें क्लिक करने की बजाय दूसरी हस्तियों पर फोकस करते दिख रहे हैं.
इस क्लिप को देखकर भारतीय फैंस काफी निराश और गुस्से में हैं. कई यूजर्स ने इसे 'घनघोर बेइज्जती' बताया. सोशल मीडिया पर कमेंट्स में लिखा जा रहा है- 'कोई उन्हें कवर ही नहीं कर रहा', 'कान्स में आलिया को इग्नोर किया जा रहा है', 'ये तो शर्मनाक है.' कुछ फैंस ने कहा कि इतनी मेहनत से तैयार होकर आने के बाद इस तरह नजरअंदाज होना दुखद है. हालांकि कुछ लोग आलिया के आत्मविश्वास की तारीफ भी कर रहे हैं.
उनका कहना है कि आलिया ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पोज दिए और मुस्कुराती रहीं. वे किसी की परवाह किए बिना अपना लुक एंजॉय करती दिखीं.
आलिया इस बार स्पैनिश रेसिंग स्टार कार्लोस सैंज के साथ कान्स में नजर आईं, जिसकी भी खूब चर्चा हो रही है. उनकी जोड़ी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. आलिया भट्ट बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर और टैलेंटेड अभिनेत्री हैं. उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'डार्लिंग्स' और 'RRR' जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता साबित की है.
कान्स जैसे बड़े इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर जाना उनके लिए भी एक बड़ा मौका होता है. लेकिन इस बार रेड कार्पेट पर फोटोग्राफर्स का रवैया उनके फैंस को रास नहीं आया.