शराब वाले सीन में असली दारू पीते हैं बॉलीवुड स्टार? क्या है सच?
Babli Rautela
13 May 2026
नॉन-अल्कोहलिक ड्रिंक्स
फिल्म सेट पर शराब वाले ज्यादातर सीन में कलाकारों को असली शराब नहीं दी जाती. इसके बजाय अलग-अलग रंगों वाले जूस, कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल किया जाता है.
अलग-अलग एंगल से शूट किए जाते सीन
एक सीन को कई एंगल्स और टेक्स से शूट किया जाता है. अगर असली शराब पी ली जाए तो एक्टर नशे में आ सकते हैं, जिससे शूटिंग प्रभावित होती है.
थ्री इडियट्स
‘थ्री इडियट्स’ में सीढ़ियों पर शराब पीने वाला मशहूर सीन रियल बनाने के लिए आमिर खान, शर्मन जोशी और आर माधवन ने असली ड्रिंक की थी.
देवदास
2002 की फिल्म ‘देवदास’ में शाहरुख खान ने नशे में डूबे किरदार को जीवंत करने के लिए शूटिंग के दौरान असली शराब पी थी.
गोलियों की रासलीला राम-लीला
‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ में रणवीर सिंह का इमोशनल ड्रंक सीन रियलिस्टिक बनाने के लिए उन्होंने असल शराब पीकर शूट किया.
सिटी लाइट्स
‘सिटी लाइट्स’ में राजकुमार राव ने शराब पीकर नजर आने वाले सीन में जान फूंकने के लिए असली ड्रिंक की.
संजू
फिल्म ‘संजू’ में संजय दत्त के जीवन को दिखाने वाले कई ड्रंक सीन में रणबीर कपूर ने स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार असली शराब पीकर अभिनय किया.
डेनियल रेडक्लिफ
‘हैरी पॉटर’ स्टार डेनियल रेडक्लिफ भी फिल्म की शूटिंग के दौरान कई मौकों पर रियलिस्टिक लुक के लिए शराब के नशे में रहते थे.