menu-icon
India Daily

Akshay kumar: एक्टर अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, बोलें- दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी

Akshay kumar: फिल्म में अक्षय शिव के दूत बने हैं जो कि अपने भक्त की मदद करते हैं. इन सब के अलावा अक्षय कुमार एक कारण की वजह से और भी सुर्खियां बटोर रहे हैं और वह कारण कुछ और नहीं बल्कि उनकी नागरिकता को लेकर हैं.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Akshay kumar: एक्टर अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, बोलें- दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी

नई दिल्ली: अक्षय कुमार की गिनती आज के समय में एक शानदार अभिनेता में होती हैं. इन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है इनकी हर फिल्म में इनको काफी सराहा गया है. इन दिनों अक्षय की फिल्म ओएमजी-2 की चर्चा काफी जोरों-शोरों से हो रही हैं. यह फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और लोग इसमें अक्षय के रोल की काफी सराहना कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय शिव के दूत बने हैं जो कि अपने भक्त की मदद करते हैं. इन सब के अलावा अक्षय कुमार एक कारण की वजह से और भी सुर्खियां बटोर रहे हैं और वह कारण कुछ और नहीं बल्कि उनकी नागरिकता को लेकर हैं.

अक्षय ने शेयर किया पोस्ट

अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक पोस्ट साझा किया हैं जो कि काफी वायरल हो रही है. दरअसल, अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है. एक्टर को इससे पहले कनाडा की नागरिकता प्राप्त थी और जिस कारण इन्हें कई बार ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा है. खिलाड़ी कुमार को लोग कनाडा कुमार के नाम से भी पुकारते थे हालांकि, एक्टर ने इसको लेकर कई बार सफाई भी दी हैं. अब इस बीच अक्की ने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा- दिल और नागरिकता दोनों ही हिंदुस्तानी हैं. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

यूजर्स ने दी शुभकामनाएं

अक्षय की इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा बधाई हो अक्की पाजी, और आप पहले भी हिंदुस्तानी थे अब भी हिंदुस्तानी हो, आपका यह देश और भारतीय सेना बहुत पसंद है. वहीं एक यूजर का कहना हैं कि भारतीय बनने पर बहुत बहुत बधाई, हो सके तो दिल से भी कनाडा को निकाल फेंकिए.