Saiyaara: 'सैयारा' देख अहान पांडे का परिवार हुआ इमोशनल, एक्टर की मां ने अनीत पड्डा पर यूं लुटाया प्यार, देखें वीडियो

फिल्म 'सैयारा' ने रिलीज के महज तीन दिन में 83 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है और दोनों की ताजगी भरी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस बीच अहान की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे ने एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मां डीने पांडे अनीत पड्डा से गले मिलने की प्यारी गुजारिश करती नजर आईं.

social media
Antima Pal

Saiyaara: मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' ने रिलीज के महज तीन दिन में 83 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है और दोनों की ताजगी भरी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस बीच अहान की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अलाना पांडे ने एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मां डीने पांडे अनीत पड्डा से गले मिलने की प्यारी गुजारिश करती नजर आईं. यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है और इसे लोग 'दिन का सबसे प्यारा पल' बता रहे हैं.

'सैयारा' देख अहान पांडे का परिवार हुआ इमोशनल

'सैयारा' में अहान ने एक जुनूनी सिंगर कृष कपूर का किरदार निभाया है, जबकि अनीत ने वाणी बत्रा के रूप में एक शांत लेकिन मजबूत पत्रकार की भूमिका अदा की है. फिल्म की कहानी प्रेम, टूटे दिल और संगीत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मोहित सूरी की 'आशिकी 2' की याद दिलाती है. मिथुन, विशाल मिश्रा और फहीम अब्दुल्लाह जैसे संगीतकारों के गाने, खासकर टाइटल ट्रैक 'सैयारा', पहले ही चार्टबस्टर बन चुके हैं. फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़, दूसरे दिन 25 करोड़ और तीसरे दिन 37 करोड़ रुपये की कमाई की, जो नए सितारों के लिए रिकॉर्ड है.

अलाना पांडे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में परिवार का रिएक्शन दिखाया, जो फिल्म देखने के बाद भावुक हो गए. वीडियो में डीने पांडे अनीत को गले लगाने के लिए कहती हैं और यह पल इतना दिल छूने वाला है कि फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं. अलाना ने कैप्शन में लिखा, 'हमारा सैयारा अहान पांडे' और इस वीडियो को देखकर फैंस ने कमेंट्स में दिल और आंसुओं वाले इमोजी की बौछार कर दी.

जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी 'सैयारा'

अहान और अनीत ने सोशल मीडिया पर फैंस का शुक्रिया अदा किया और दोनों ने एक-दूसरे के लिए प्यार भरे नोट्स भी लिखे. अनन्या पांडे ने भी 'अहान पांडे फैन क्लब' जॉइन करते हुए अपने भाई की तारीफ की. यह फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी है और जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.