menu-icon
India Daily

शादी के चार साल बाद आदित्य सील और अनुष्का रंजन के घर में गूजेंगी किलकारी, कपल ने फैंस को सुनाई गुड न्यूज

अभिनेता आदित्य सील और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का रंजन जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं. शादी को करीब 4.6 साल हो चुके हैं और अब ये जोड़ा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है.

antima
Edited By: Antima Pal
शादी के चार साल बाद आदित्य सील और अनुष्का रंजन के घर में गूजेंगी किलकारी, कपल ने फैंस को सुनाई गुड न्यूज
Courtesy: x

Aditya Seal & Anushka Ranjan: बॉलीवुड अभिनेता आदित्य सील और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का रंजन जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं. शादी को करीब 4.6 साल हो चुके हैं और अब ये जोड़ा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है. कपल ने इस खूबसूरत खबर को इंस्टाग्राम पर शेयर करके फैंस और सेलिब्रिटीज को चौंका दिया.

आदित्य और अनुष्का ने एक साथ पोस्ट शेयर की. पोस्ट में अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी बंप को ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में खूबसूरती से दिखा रही हैं. वहीं एडिट्या ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है जिस पर बड़ा-सा 'बाप' लिखा है. देखते ही मन खुश हो जाता है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Seal (@adityaseal)

आदित्य ने पोस्ट के साथ दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा- 'मैंने सौ साल इंतजार किया है, लेकिन तुम्हारे लिए मैं दस लाख साल और इंतजार कर सकता हूं. मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि तुम्हारा होना मेरे लिए कितना बड़ा सौभाग्य साबित होगा.' ये लाइनें देखकर फैंस भावुक हो गए. पोस्ट आते ही कमेंट्स और लाइक्स की बाढ़ आ गई.

सेलिब्रिटीज ने भी दी बधाई

अनन्या पांडे ने लिखा - 'वाह! बधाई हो!' मौनी रॉय ने कहा - 'हार्दिक बधाई', भूमि पेडनेकर का कमेंट सबसे मजेदार रहा - 'Oooooooooooooooooooommmmmmggggggggggggggggggggggg.”
सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा - 'Omgggggg congratulationsssss guyyyysss.' अनुष्का दांडेकर ने कहा - 'Love you guysssss !!! Yaaaay.'

आलिया भट्ट, वरुण धवन समेत कई दूसरे सितारों ने पोस्ट को लाइक करके अपनी खुशी जताई. पूरा इंडस्ट्री इस खुशखबरी पर नाच रहा है. आदित्य सील और अनुष्का रंजन की शादी साल 2021 में हुई थी. दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए. शादी के बाद दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक वेकेशन और घरेलू पलों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

अनुष्का ने पहले भी कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है, जबकि आदित्य को 'इश्क विश्क 2.0', 'अलीगढ़' और 'मैदान' जैसी फिल्मों में देखा गया है. फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि ये कपल पेरेंटहुड में कितना प्यारा लगेगा. बच्चे का स्वागत करने के लिए अब बस कुछ महीने और बाकी हैं.