menu-icon
India Daily

कितनी दौलत के मालिक हैं 'डॉन 3' के डायरेक्टर फरहान अख्तर? नेटवर्थ जानकर लगेगा झटका

फरहान अख्तर मुंबई के प्राइम इलाके बांद्रा बांदस्टैंड में रहते हैं. उनका आलीशान बंगला 'विपासना' नाम से जाना जाता है. यह 10,000 स्क्वायर फीट का शानदार घर है, जिसमें अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखता है. फरहान ने यह प्रॉपर्टी साल 2009 में 35 करोड़ रुपये में खरीदी थी. आज इसकी वैल्यू और भी ज्यादा हो चुकी है. 

antima
Edited By: Antima Pal
कितनी दौलत के मालिक हैं 'डॉन 3' के डायरेक्टर फरहान अख्तर? नेटवर्थ जानकर लगेगा झटका
Courtesy: pinterest

Farhan Akhtar Net Worth: 'डॉन 3' के डायरेक्टर फरहान अख्तर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. रणवीर सिंह के साथ 'डॉन 3' से जुड़ी विवाद के बाद फरहान की लाइफस्टाइल पर भी सबकी नजर है. मल्टी-टैलेंटेड फरहान सिर्फ अच्छे डायरेक्टर और एक्टर ही नहीं, बल्कि बेहद अमीर और लग्जरी लाइफ जीने वाले सितारे भी हैं. आइए जानते हैं उनकी दौलत और शानदार लाइफस्टाइल के बारे में.

कितनी दौलत के मालिक हैं 'डॉन 3' के डायरेक्टर फरहान अख्तर?

फरहान अख्तर मुंबई के प्राइम इलाके बांद्रा बांदस्टैंड में रहते हैं. उनका आलीशान बंगला 'विपासना' नाम से जाना जाता है. यह 10,000 स्क्वायर फीट का शानदार घर है, जिसमें अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखता है. फरहान ने यह प्रॉपर्टी साल 2009 में 35 करोड़ रुपये में खरीदी थी. आज इसकी वैल्यू और भी ज्यादा हो चुकी है. 

इसके अलावा फरहान के पास खंडाला में एक सुंदर फार्महाउस भी है, जहां वो अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर और परिवार के साथ वीकेंड और छुट्टियां मनाते हैं.

गाड़ियों का शानदार कलेक्शन

फरहान की गैरेज में कई लग्जरी कारें हैं. इनमें शामिल हैं:-

मर्सिडीज-बेंज GLE (करीब 96 लाख रुपये)
  
मर्सिडीज-बेंज GLS 350D (करीब 88 लाख रुपये) 
 
मर्सिडीज-बेंज ML 350 (करीब 67 लाख रुपये)

हाल ही में उन्होंने मर्सिडीज मेबैक GLS 600 जैसी ultra-luxury SUV भी अपने कलेक्शन में शामिल की है, जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है. फरहान को लग्जरी SUVs और स्पोर्ट्स कारें दोनों ही पसंद हैं.

कितनी है फरहान की नेटवर्थ?

Celebrity Net Worth के अनुसार फरहान अख्तर की कुल संपत्ति लगभग 191 करोड़ रुपये (20 मिलियन डॉलर) बताई जाती है. उनकी कमाई फिल्म डायरेक्शन, प्रोडक्शन (Excel Entertainment), एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और म्यूजिक से होती है. उनका बैंड 'फरहान लाइव' काफी पॉपुलर है और लाइव कॉन्सर्ट्स से भी अच्छी कमाई करते हैं.

फरहान और शिबानी दांडेकर की जोड़ी न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी बेहद स्टाइलिश और प्यारी मानी जाती है. दोनों अक्सर लग्जरी वेकेशन्स पर जाते दिखते हैं. 'डॉन 3' को लेकर जो विवाद हुआ है, उससे फरहान की पॉपुलैरिटी पर कोई असर नहीं पड़ा है. बल्कि उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों पर फैंस का ध्यान बढ़ गया है. फरहान अख्तर की सफलता का राज सिर्फ टैलेंट नहीं, बल्कि स्मार्ट बिजनेस सेंस और क्रिएटिविटी भी है. बॉलीवुड में वो एक सफल डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और आर्टिस्ट के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं.