menu-icon
India Daily

कौन हैं तुर्की की सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली महिला? एक मुस्कान पर लोग छिड़कते हैं जान

तुर्की की रहने वाली हांदे एरचेल की आंखें, खुबसूरती और मुस्कान ऐसी है कि हर कोई उन पर अपनी जान छिड़कता है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
कौन हैं तुर्की की सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली महिला? एक मुस्कान पर लोग छिड़कते हैं जान
Courtesy: Instagram

तुर्की की महिलाओं की खूबसूरती की पूरी दुनिया में चर्चा होती है. आज हम ऐसी ही एक बला की खूबसूरत महिला के बारे में आपको बताएंगे जिसके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं. हम बात कर रहे हैं तुर्की की रहने वाली हांदे एरचेल के बारे में. एरचेल की आंखों, खुबसूरती और मुस्कान पर हर कोई अपनी जान छिड़कता है. अपनी खूबसूरती के कारण वह तुर्की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम बना चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी हर एक पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट की बरसात हो जाती है.

इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ फॉलोअर्स

जैसा की हमने बताया कि एरचेल तुर्की में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली महिला हैं. उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अक्तूबर 2026 तक करीब 3.22 करोड़ फॉलोअर्स हैं. वह अपने इंस्टा अकाउंट से अपनी निजी जिंदगी, फैशन, फोटोशूट, ब्रांड शूट से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती हैं. पूरे तुर्की में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में वह तीसरे नंबर पर हैं. सीजेडएन बुराक और नुसरेट गोकचे ही उनसे आगे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

भारत में क्यों फेमस हैं हांदे एरचेल

दरअसल, हांदे एरचेल एक अभिनेत्री भी हैं. उनके तुर्की सीरियल जैसे 'सेन चाल कपिमी' यानी 'लव इज इन द एयर' गुनेशिन किजलारी, आश्क लाफ्तान अनलामाज भारत समेत दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं. तुर्की ड्रामा की लोकप्रियता बढ़ने से हांदे की फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ रही है. यही नहीं हांदे भारत दौरे के दौरान बॉलीवुड में भी काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं. उन्होंने  ऋतिक रोशन और आमिर खान जैसे कलाकारों के साथ काम करने की इच्छा जताई थी.

कौन हैं हांदे एरचेल

हांदे का जन्म 24 नवंबर 1993 को तुर्की के बांदिरमा में हुआ था. उन्होंने इस्तांबुल की मिमार सिनान यूनिवर्सिटी ऑफ फाइन आर्ट्स में पारंपरिक तुर्की कला में पढ़ाई की. एक्टिग में करियर बनाने से पहले वह मॉडलिंग किया करती थीं.

साल 2012 में उन्होंने अजरबैजान में आयोजित मिस सिविलाइजेशन ऑफ द वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसमें वह दूसरे स्थान पर रहीं. इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा.

साल 2014 में उन्होंने चिलगिन दर्साने यूनिवर्सिटेडे से एक्टिंग की शुरुआत की थी लेकिन उन्हें असली पहचान 2015-16 के सीरियल गुनेशिन किजलारी से मिली. इसके बाद लोगों ने उन्हें हाथों-हाथ लिया और इस तरह हांदे लगातार एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं.

साल 2020-21 में आये सीरियल सेन चाल कपिमी ने हांदे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जिसमें उन्होंने एडा यिल्दिज का करेक्टर प्ले किया था. इस सीरियल के कारण वह दुनियाभर में फेमस हो गईं. आज हांदे एरचेल केवल सीरियल से नहीं सोशल मीडिया पर ऐड से भी लाखों-करोड़ों की कमाई करती हैं.