menu-icon
India Daily

आमिर खान प्रोडक्शंस ने शेयर किया 'महंगाई डायन' का वीडियो, ED-बॉयकॉट की धमकी के बाद डिलीट करना पड़ा पोस्ट

दरअसल, आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने ऑफिशियल एक्स पर 23 मई, 2026 को इस फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर किया था, जिसके कैप्शन में लिखा, 'उम्मीद है कि महंगाई डायन आखिरकार हमारा पीछा छोड़ देगी.'

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
आमिर खान प्रोडक्शंस ने शेयर किया 'महंगाई डायन' का वीडियो, ED-बॉयकॉट की धमकी के बाद डिलीट करना पड़ा पोस्ट
Courtesy: X

हाल ही में बढ़े पेट्रोल,डीजल और गैस के दामों ने देश के आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है. देश में बढ़ती महंगी और आम आदमी की जेब पर पड़ते इसके असर को देखते हुए आमिर खान के प्रोडेक्शन हाउस ने साल 2010 में बनी हिट फिल्म 'पीपली लाइव' के एक फेमस गाने महंगाई डायन को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया थ, लेकिन कुछ राजनीतिक चाटुकारों को यह रास नहीं आया और वह आमिर खान और उनके प्रोडक्शन हाउस को ट्रोल करने लगे. आखिरकार प्रोडक्शन हाउस को अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा.

आमिर खान प्रोडक्शंस ने क्या किया था पोस्ट

दरअसल, आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने ऑफिशियल एक्स पर 23 मई, 2026 को इस फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर किया था, जिसके कैप्शन में लिखा, 'उम्मीद है कि महंगाई डायन आखिरकार हमारा पीछा छोड़ देगी.' इस पोस्ट के साथ फिल्म का वही फेमस हिस्सा था जिसमें 'हर महीना उछले पेट्रोल' जैसी लाइनें स्क्रीन पर दिख रही थीं. इस छोटी सी लाइन और वीडियो  ने तुरंत लाखों लोगों को 16 साल पुरानी फिल्म की याद दिला दी जिसमें देश में बढ़ती महंगाई, ग्रामीण संकट, मीडिया के तमाशे और राजनीति पर बहुत ही जमीनी और तीखा व्यंग्य किया गया था.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग

इस पोस्ट के तुरंत बाद ही सरकार के चाटुकारों के रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई. उन्होंने इस वीडियो और पोस्ट को सीधे आज की सरकार और जांच  एजेंसियों से जोड़ते हुए आमिर खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ''खान' और वो भी देश के असली मुद्दों पर बात कर रहे हैं? अब बॉयकॉट और ईडी की छापेमारी के लिए तैयार हो जाइए.'

विवाद बढ़ता देख डिलीट करनी पड़ी पोस्ट

जहां कुछ लोग महंगाई के मुद्दे पर आमिर खान प्रोडक्शंस का समर्थन कर रहे थे वहीं कुछ लोग इसे राजनीतिक एजेंडा बताकर ट्रोल कर रहे थे. देखते ही देखते पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी. पोस्ट पर विवाद बढ़ता देख आमिर खान प्रोडक्शंस ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया.