आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया बड़ा ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री

आमिर खान प्रोडक्शंस ने आधिकारिक रूप से इस प्रोजेक्ट की घोषणा की. फिल्म का निर्देशन फिल्ममेकर और लेखिका स्वाति चक्रवर्ती भटकल करेंगी. स्वाति सामाजिक मुद्दों, इंसानी कहानियों और प्रेरक जीवनियों पर काम करने के लिए जानी जाती हैं.

Pinterest
Antima Pal

President Droupadi Murmu Documentary: बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक प्रेरणादायक प्रोजेक्ट का ऐलान किया है. कंपनी अब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने जा रही है. यह डॉक्यूमेंट्री आम आदमी की कहानी को दिखाएगी, जो संघर्ष और मेहनत से देश के सबसे ऊंचे पद तक पहुंची.

आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया बड़ा ऐलान

आमिर खान प्रोडक्शंस ने आधिकारिक रूप से इस प्रोजेक्ट की घोषणा की. फिल्म का निर्देशन फिल्ममेकर और लेखिका स्वाति चक्रवर्ती भटकल करेंगी. स्वाति सामाजिक मुद्दों, इंसानी कहानियों और प्रेरक जीवनियों पर काम करने के लिए जानी जाती हैं. उनकी पिछली फिल्मों में भी गहरी संवेदनशीलता और सच्ची कहानियां दिखाई गई हैं, इसलिए इस डॉक्यूमेंट्री से बहुत उम्मीदें जुड़ी हैं.

गांव से राष्ट्रपति भवन तक की यात्रा

डॉक्यूमेंट्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूरे सफर को दिखाएगी. यह उनकी जिंदगी के उन पलों को कैद करेगी जब वे ओडिशा के एक छोटे से गांव में पैदा हुईं. साधारण परिवार से आने वाली द्रौपदी मुर्मू ने कई चुनौतियों का सामना किया. पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं. उनकी जिंदगी में कई व्यक्तिगत नुकसान भी आए, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.


राष्ट्रपति बनने तक की कहानी को विस्तार से दिखाएगी डॉक्यूमेंट्री

फिल्म उनके सार्वजनिक जीवन, राजनीतिक सफर और राष्ट्रपति बनने तक की कहानी को विस्तार से दिखाएगी. वे भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं. यह डॉक्यूमेंट्री उनके साहस, लगन और समर्पण को दिखाकर युवाओं को प्रेरित करने वाली होगी.

आमिर खान प्रोडक्शंस का कहना है कि कुछ कहानियां सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होतीं, बल्कि वे समाज को सोचने पर मजबूर करती हैं. द्रौपदी मुर्मू की कहलानी ऐसी ही है, जो लाखों युवाओं, खासकर ग्रामीण और आदिवासी समुदाय की लड़कियों को सपने देखने की हिम्मत देगी.

क्या खास होगा इस डॉक्यूमेंट्री में?

राष्ट्रपति मुर्मू के बचपन और शुरुआती संघर्ष

परिवार में आए नुकसान और मुश्किलें

शिक्षिका से लेकर राजनीति तक का सफर

राष्ट्रपति पद संभालने की जिम्मेदारी और उपलब्धियां

यह डॉक्यूमेंट्री सिर्फ एक बायोपिक नहीं बल्कि एक सशक्त महिला की सच्ची कहानी होगी, जो बिना शोर के काम करती रही और अपने काम से पहचान बनाई.