menu-icon
India Daily

23 साल और सिर्फ 2 हिट फिल्में...चौंका देगा शाहिद कपूर का करियर ग्राफ! स्टार बनने में लग गए थे 3 साल

शाहिद की पहली हिट फिल्म साल 2006 में आई 'विवाह' थी. इस फिल्म में उन्होंने अमृता राव के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी. पारिवारिक कहानी वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया और शाहिद को रोमांटिक हीरो के रूप में स्थापित किया. 

antima
Edited By: Antima Pal
23 साल और सिर्फ 2 हिट फिल्में...चौंका देगा शाहिद कपूर का करियर ग्राफ! स्टार बनने में लग गए थे 3 साल
Courtesy: AI

Shahid Kapoor Career Graph: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को काम करते हुए 23 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनका करियर आंकड़ों में काफी दिलचस्प है. हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय में शाहिद ने सिर्फ दो ही फिल्में दी हैं जो हिट साबित हुईं. शाहिद कपूर ने साल 2003 में फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. यह फिल्म औसत रही और उन्हें रातोंरात स्टार नहीं बना सकी. असल पहचान बनाने में उन्हें पूरे तीन साल लग गए. 

पहली हिट फिल्म 'विवाह'

शाहिद की पहली हिट फिल्म साल 2006 में आई 'विवाह' थी. इस फिल्म में उन्होंने अमृता राव के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी. पारिवारिक कहानी वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया और शाहिद को रोमांटिक हीरो के रूप में स्थापित किया. 

दूसरी हिट 'जब वी मेट'

एक साल बाद यानी 2007 में आई इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट'. शाहिद और करीना कपूर की जबरदस्त केमिस्ट्री ने इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया. आज भी यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी का बेहतरीन उदाहरण मानी जाती है. इन दो फिल्मों के बाद शाहिद के करियर में कई फिल्में आईं, लेकिन ज्यादातर औसत या फ्लॉप रहीं. हालांकि कुछ फिल्में सेमी-हिट जरूर रहीं. 

उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' रही, जो सोलो हीरो के रूप में उनकी सबसे बड़ी कामयाबी है. इसके अलावा 'पद्मावत' भी ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन उसमें उन्होंने लीड रोल नहीं किया था.

साल 2026 में नई फिल्में

इस साल फरवरी में शाहिद की फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज हुई थी. शाहिद कपूर हमेशा से ही अलग-अलग तरह के रोल करने के लिए जाने जाते हैं. कभी रोमांटिक, तो कभी इंटेंस और एक्शन पैक्ड किरदार. 23 साल के लंबे सफर में शाहिद कपूर ने उतार-चढ़ाव दोनों देखे हैं. अब हाल ही में उनकी फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में आई है. 'कॉकटेल 2' में शाहिद दो खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ इश्क की टकराहट में नजर आ रहे हैं. फिल्म में रोमांस, ड्रामा और मनोरंजन का पूरा मसाला है.