menu-icon
India Daily

कनिका माहेश्वरी ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'वो दिल्ली में हैं और मैं मुंबई में हूं...'

कनिका माहेश्वरी टीवी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से मजबूत जगह बनाई है. 'दीया और बाती हम' में संध्या की भूमिका ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था. इसके बाद भी उन्होंने कई शोज में काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.

antima
Edited By: Antima Pal
कनिका माहेश्वरी ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'वो दिल्ली में हैं और मैं मुंबई में हूं...'
Courtesy: X

Kanika Maheshwari Divorce: टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' की लोकप्रिय अभिनेत्री कनिका माहेश्वरी ने लंबे समय से चल रही अपनी शादी और तलाक की अफवाहों पर आखिरकार सफाई दे दी है. हाल ही में एक शो में पहुंचकर कनिका ने साफ कहा कि वो अभी भी शादीशुदा हैं और उनके पति अंकुर घई उनके 'एक्स' बिल्कुल नहीं हैं.

कनिका माहेश्वरी ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

कनिका ने इंटरव्यू बात करते हुए कहा- 'वो मेरे एक्स भी नहीं हैं. मैं डिवोर्स्ड नहीं हूं. मुझे नहीं पता ये अफवाह किसने फैलाई है. मैं डिवोर्स्ड नहीं हूं, मेरा क्यों डिवोर्स करवाना चाहते हो यार?' उनकी इस बात पर सबकी हंसी छूट गई. अभिनेत्री ने बताया कि वो और उनके पति अंकुर घई लंबी दूरी की शादी (लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज) में हैं. अंकुर दिल्ली में रहते हैं जबकि कनिका मुंबई में अपनी एक्टिंग करियर को आगे बढ़ा रही हैं. दोनों अलग-अलग शहरों में होने के बावजूद रिश्ते को संभाल रहे हैं.

'रिश्ते को बचाने का फैसला लिया'

कनिका ने खुलासा किया कि साल 2024 में एक वक्त ऐसा जरूर आया था जब दोनों ने शादी खत्म करने के बारे में सोचा था और डिवोर्स की प्रोसीडिंग भी शुरू हो गई थी. लेकिन बाद में स्थिति बदल गई. दोनों ने एक-दूसरे से बात की, समझौता किया और रिश्ते को बचाने का फैसला लिया. अब वो फिर से साथ हैं, बस शहर अलग-अलग हैं.

एक्ट्रेस का जवाब फैंस को आया पसंद

फैंस को कनिका की ये खुलकर बात करने वाली स्टाइल बेहद पसंद आई. उन्होंने कहा कि अफवाहों की वजह से परिवार और दोस्तों को भी परेशानी होती है, इसलिए सच्चाई बताना जरूरी था. कनिका ने ये भी जोर दिया कि लोग बिना वजह किसी की पर्सनल लाइफ में दखल न दें.

कनिका माहेश्वरी टीवी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से मजबूत जगह बनाई है. इसके बाद भी उन्होंने कई शोज में काम किया और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. अपने पर्सनल लाइफ की बात करें तो कनिका हमेशा से काफी प्राइवेट रही हैं. लेकिन इस बार अफवाहों ने जबरदस्ती उन्हें सामने आने पर मजबूर कर दिया.