मुंबई: गुरुवार को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली में आमिर खान ने मीडिया से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की जबरदस्त सफलता पर अपनी राय दी. आमिर ने कहा कि फिल्म ने शानदार परफॉर्म किया है, हालांकि उन्होंने खुद अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन चारों तरफ सिर्फ तारीफें ही सुन रहे हैं.
आमिर खान ने मीडिया को बताया- 'मुझे लगता है कि फिल्म बहुत अच्छा कर रही है. मैंने अभी फिल्म नहीं देखी है. लेकिन जो भी सुन रहा हूं, सिर्फ प्रशंसा ही है. धुरंधर 1 और अब धुरंधर 2, दोनों फिल्में कमाल की रही हैं. पूरी टीम को मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं.' यह बयान ऐसे समय आया है जब रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
#WATCH | Delhi | On 'Dhurandhar The Revenge' Movie, Actor Aamir Khan says, "...I've not seen the film yet, but I hear only praises of the film. Dhurandhar 1 and now Dhurandhar 2. Both the films have done exceptionally well, and my very best wishes to the team" pic.twitter.com/tfJupR8Gd3
— ANI (@ANI) March 26, 2026
कई बॉलीवुड और साउथ सितारों ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ की है. दर्शक भी फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और रणवीर सिंह के दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं. आमिर खान इस समय अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर IFFD में मौजूद थे. फेस्टिवल में उनकी इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसके बाद उन्होंने बच्चों से भी इंटरैक्ट किया.
आमिर ने कहा कि दिल्ली फिल्म फेस्टिवल के पहले साल में ही उनकी फिल्म का स्क्रीनिंग होना उनके लिए खुशी की बात है. 'सितारे जमीन पर' पिछले साल रिलीज हुई थी और यह दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 90-122 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 267 करोड़ रुपये की कमाई की. यह एक इमोशनल ड्रामा है, जिसमें हर बच्चे की यूनिक क्षमता को निखारने का संदेश दिया गया है.
फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं. 'धुरंधर' सीरीज की बात करें तो पहली फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. अब सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' ने और ऊंचाइयां छू ली हैं. फिल्म एक्शन, जासूसी और देशभक्ति से भरी हुई है, जो दर्शकों को थिएटर में खींच रही है. रणवीर सिंह अपने रोल में एक बार फिर एनर्जी और इंटेंसिटी से भरपूर नजर आए हैं.